फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wrestlers displayed their prowess in the wrestling match at Chhabariya.

Meerut News: छबड़िया में दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Tue, 22 Sep 2026 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers displayed their prowess in the wrestling match at Chhabariya.
सरधना। गांव छबड़िया में आयोजित दंगल में विजेताओं को सम्मानित करते अति​थि। आयोजक
- हिंदू-मुस्लिम-सिख एकता और नशा मुक्ति का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव छबड़िया में हिंदू-मुस्लिम-सिख एकता एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में आसपास के विभिन्न गांवों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेंच और दमखम का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे।
दंगल का शुभारंभ भाजपा नेता संजय चौधरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ समाज में आपसी भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भाकियू अराजनीतिक पदाधिकारी अमित छबड़िया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले दंगल प्रतिभाशाली पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन

पहली कुश्ती भूरा पहलवान व सचिन के बीच हुई, जिसमें भूरा ने बाजी मारी। दूसरी कुश्ती सोनू उत्तराखंड व पंजाब के जग्गा पहलवान के बीच हुई। जिसमें सोनू ने जग्गा को शिकस्त दी। तीसरी कुश्ती में बाबा लाडी व चूचा पहलवान के बीच हुई। इसमें बाबा लाडी ने बाजी मारी। चौथा मुकाबला शामली के दीपक व मुजफ्फरनगर के मीनू पहलवान के मध्य हुआ। जिसमें दीपक ने विजय पाई। पांचवां मुकाबला निर्भय व पिंटू के बीच हुआ। निर्भय ने पिंटू को पटखनी देकर बाजी अपने नाम की। कार्यक्रम में प्रधान अमरजीत सिंह, अमित, शेर सिंह, राहुल, अंशुल, बलवंत, परविंदर, कविराज, राजेंद्र सहित क्षेत्र के पहलवान और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed