फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wrestlers displayed their moves; Ankita secured the first position.

Meerut News: पहलवानों ने दिखाए दांव पेच, अंकिता रही प्रथम

Sat, 22 Aug 2026 06:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers displayed their moves; Ankita secured the first position.
खेल महोत्सव के तहत कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते पहलवान
सीसीयू के स्टेडियम में खेल महोत्सव, बालक-बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेजर ध्यानचंद की जयंती व राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर पंख हौसलों की उड़ान संस्था की ओर से खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है। शनिवार को भी चौधरी चरण सिंह विवि के रुस्तम-ए जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक और बालिका दोनों वर्ग में पहलवानों ने अपने दांवपेच से विपक्षी खिलाड़ियों को मात दी।
अंडर 14 बालिका वर्ग में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में अंकिता ने प्रथम, सलोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दीपांशी और पायल सैनी के बीच हुई कुश्ती में पायल सैनी प्रथम रहीं। दूसरा स्थान दीपांशी ने प्राप्त किया। नीलम और चारू के बीच कुश्ती में नीलम पहले और चारू दूसरे स्थान पर रही। इसी वर्ग में ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद अगले वर्ग में निधि ने पहला, श्रृष्टि ने दूसरा स्थान पाया। तनु तोमर ने अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर शिया और तीसरे स्थान पर आरती रहीं।
विज्ञापन

प्रतिभा दिखाने का मंच है खेल महोत्सव : डॉ. जबर सिंह
मुख्य अतिथि कुश्ती कोच डॉ. जबर सिंह सोम ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारी गौरवशाली खेल परंपरा का हिस्सा है। ऐसे आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच देते हैं। पंख हौसलों की उड़ान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना शर्मा ने कहा कि खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर प्रतियोगिता निदेशक अशोक त्रिपाठी, श्रीपाल, देवेंद्र धामा, दिव्या तोमर, कवित पाल, रजनीश मित्तल आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इसी श्रृंखला में अब 27 को हॉकी व 30 को अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

खेल महोत्सव के तहत कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते पहलवान

खेल महोत्सव के तहत कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed