फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wrestler Rajiv Tomar of Baghpat is get the Laxman Award in Lucknow

पहलवान को जिस अवार्ड के लिए था 12 साल से इंतजार, आज लखनऊ में पूरा हुआ वो सपना

Fri, 24 Jan 2020 07:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Jan 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Rajiv Tomar of Baghpat is get the Laxman Award in Lucknow
लखनऊ में पहलवान राजीव तोमर को सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश दिवस पर पश्चिम यूपी के छह धुरंधर खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से नवाजा गया। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बागपत के वेटरन पहलवान राजीव तोमर समेत छह खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन


लखनऊ में प्रदेश के कुल 14 खिलाड़ियों को अवार्ड दिया गया। जिले के मलकपुर गांव के अर्जुन अवार्डी पहलवान राजीव तोमर को वेटरन कैटेगरी में लक्ष्मण अवार्ड मिला। राजीव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। ओलंपियन राजीव तोमर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीता था। चीन में हुए एशियाई खेलों में पांचवें स्थान पर रहे थे। कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर नाम कमाया था। साल 2010 में राजीव को अर्जुन अवार्ड दिया गया। इससे पहले दिल्ली सरकार उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड दे चुकी है। प्रदेश सरकार ने साल 2007 में यश भारती अवार्ड से नवाजा था। इस वक्त भारतीय टीम को कोचिंग दे रहे राजीव का कहना है कि अवार्ड मिलने से वह बेहद खुश हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: इन तीन खिलाड़ियों ने बढ़ाया क्रांतिधरा का मान, आज सीएम योगी लखनऊ में करेंगे सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन


12 साल से दावेदार थे राजीव
राजीव तोमर पिछले 12 साल से लक्ष्मण अवार्ड के दावेदार थे। उनको अवार्ड मिलने पर मलकपुर गांव में खुशी का माहौल है।

इन्हें मिला सम्मान
बागपत के पहलवान राजीव तोमर, मेरठ के निशानेबाज सौरभ चौधरी, तीरंदाज चमन सिंह, एथलीट पारुल चौधरी, हापुड़ के निशानेबाज सत्येंद्र सिंह और बरेली की हॉकी खिलाड़ी रजनी जोशी। निशानेबाज सौरभ चौधरी भी जिले के बिनौली स्थित शूटिंग रेंज पर अभ्यास करते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed