{"_id":"68b5a228f5e634d5e40fc8e6","slug":"worship-of-true-religion-in-temples-meerut-news-c-14-1-mrt1002-963086-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में सत्य धर्म की हुई पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में सत्य धर्म की हुई पूजा
Tue, 02 Sep 2025 02:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..दसलक्षण पर्व पर दिगंबर जैन पंचायती मंदिर सदर बाजार दुर्गाबाडी में विधान में शामि
- मन और सोच कड़वे होंगे तो सत्य कड़वा ही लगेगा
- श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में हुआ कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर के सभी जैन मंदिरों में अर्हम चक्र विधान पूजन किया गया। शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में अभिषेक और शांतिधारा हुई। पांडुकशिला पर मुख्य शांतिधारा स्वर्ण झारी से करने का सौभाग्य अमर जैन परिवार को प्राप्त हुआ। रजत झरी से शांतिधारा का सौभाग्य आदि जैन, अंकित जैन, सुरेश जैन, संस्कार जैन, विपुल जैन परिवार को मिला।
उत्तम सत्य धर्म के विषय पर रचित जैन ने बताया कि सत्य का संबंध ज्ञान और विवेक से है। इतिहास बताता है कि सत्य को सदैव अपमानित किया गया है। यह दुनिया सत्य की पक्षधर नहीं रही है। सत्य अकेला खड़ा होता है और झूठ के साथ पूरा गिरोह होता है। सत्य परेशान तो हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। अंतिम विजय सत्य की ही होती है। सायंकाल मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम संजय जैन, कपिल जैन, संस्कृति जैन, सपना जैन ने कराए। इस दौरान अजय जैन, दीपक जैन, पंकज जैन, राकेश जैन, संजय जैन, नितिन जैन आदि मौजूद रहे।
जीवन का आधार है सत्य
मेरठ। श्री महावीर जयंती भवन शारदा रोड पर अर्हम चक्र विधान हुआ। विधानाचार्य पंडित जयकुमार जैन ने बताया कि दसलक्षण पर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य के बारे में बताया। सत्य ही जीवन का आधार है। सत्य में इतनी शक्ति होती है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी वह हमें आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। इस दौरान मंत्री संजय जैन, विनोद जैन, अनिल जैन, सुशील जैन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
भगवंत देते हैं सत्य बोलने की शक्ति
मेरठ। कचहरी रोड दिगंबर जैन मंदिर में अभिषेक और शांतिधारा के बाद विपिन जैन, अनिल जैन, शोभित जैन, विकास जैन ने पूजन विधान संपन्न किया। सत्य धर्म का अर्घ्य समर्पित किया। विपिन जैन ने बताया कि जिनके चरणों से सत्य की महिमा गूंजती है। जिनका वचन असत्य से रहित है। उन अरहंत भगवान को मैं उत्तम सत्य धर्म का अर्घ्य अर्पित करता हूं। हे भगवंत मुझे असत्य का त्याग करने और सत्य वचन बोलने की शक्ति दें। सायंकाल मंदिर दीप अर्चना संजय जैन ने की। नाटिका मंचन बबीता जैन ने किया। इस दौरान तान्या जैन, तनिषा जैन, प्रज्ञा जैन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
ईमानदारी, सच्चाई पर आधारित है सत्य धर्म
मेरठ। आनंदपुरी दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में दसलक्षण पर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्री चंद्रप्रभ को पांडुक शिला पर विराजमान कर अभिषेक और शांतिधारा की गई। शांतिधारा का सौभाग्य उमेश जैन, चैतन्य जैन, अंशुल जैन और अशोक जैन को प्राप्त हुआ। उसके बाद देव शास्त्र गुरु, चंद्रप्रभ भगवान, महावीर भगवान की पूजा की गई। मंदिर में अर्हम चक्र महामंडल विधान किया गया। मांडले पर 100 अर्घ्य समर्पित किए गए। सभी क्रियाएं पंडित नंदन शास्त्री द्वारा संपन्न कराई गई। पंडित नंदन शास्त्री ने कहा कि सत्य धर्म सच्चाई और ईमानदारी पर आधारित है। इसमें जीवों के प्रति अहिंसा और करुणा का भाव भी आ जाता है। इस दौरान सुनील जैन, अचल जैन, अभिषेक जैन, अरुण जैन, सत्येंद्र जैन, शैलेंद्र जैन रहे। ब्यूरो
सत्य का है जगत में सबसे ऊंचा स्थान
मेरठ। दसलक्षण महापर्व पर शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में दसलक्षण महामंडल विधान पंडित मनीष और निखिल शास्त्री के द्वारा किया गया। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम में ण्मोकार मंत्र का उच्चारण किया गया। नाचे रे इंद्र देव रे चैतन्य चमत्कार आध्यात्मिक कार्यक्रम हुआ। जैन मिलन महिला अरिहंत के द्वारा गुरु भक्ति प्रतियोगिता हुई। डॉ. मिनाक्षी जैन के निर्देशन में प्रतियोगिता हुई। पंडित मनीष ने उत्तम सत्य धर्म का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सत्य का जगत में सबसे ऊंचा स्थान है। ब्यूरो