फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Worship of God is the means of happiness: Acharya Shrutikirti

परमात्मा की आराधना ही सुखों का साधन : आचार्या श्रुतिकीर्ति

Sun, 02 Aug 2026 09:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
Worship of God is the means of happiness: Acharya Shrutikirti
साकेत में आर्य समाज स्त्री सत्संग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम।
आर्य स्त्री समाज साकेत के श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम का यज्ञ के साथ समापन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य स्त्री समाज साकेत द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम का रविवार को यज्ञ, वैदिक मंत्रोच्चार, भजन एवं प्रवचनों के साथ समापन हुआ। इसमें सामवेद मंत्रों के साथ विशेष आहुतियां अर्पित की गईं। आचार्या श्रुतिकीर्ति वेदरत्न ने श्रद्धालुओं को वैदिक धर्म के सिद्धांतों से अवगत कराया।
परमात्मा की सच्ची आराधना ही सभी प्रकार के सुखों का मूल साधन है। श्रद्धा, विश्वास और समर्पण के साथ परमात्मा का स्मरण करने से मनुष्य के जीवन में आत्मबल, शांति, आनंद और सद्गुणों का विकास होता है।
विज्ञापन

यज्ञ के यजमान तनु रस्तोगी, पीयूष रस्तोगी, निशा सुधार, प्रवीण सुधार, सुनील देवी, श्यामलाल, मोनू देवी एवं सुशील कुमार रहे।भजन कार्यक्रम में आर्य जगत की भजन उपदेशिका अलका आर्य ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीराम ने जीवनभर धर्म का पालन किया, इसलिए धर्म ने हर परिस्थिति में उनकी रक्षा की। उन्होंने सभी से धर्ममय आचरण अपनाकर जीवन को उन्नत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन रेणुका आर्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वामी चंद्र देव, स्वामी अमितेशानंद, श्रीमती प्रमोद रस्तोगी, सविता, किशन लाल कुशवाह, बलराम, नरेंद्र पाल सिंह, राजेश सेठी, यशपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed