फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   World Wetland Day: Children excited by seeing birds

वर्ल्ड वेटलैंड डे : पक्षियों को देखकर उत्साहित हुए बच्चे

Wed, 03 Feb 2021 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
World Wetland Day: Children excited by seeing birds
वर्ल्ड वेटलैंड डे : पक्षियों को देखकर उत्साहित हुए बच्चे
विज्ञापन

हस्तिनापुर। वर्ल्ड वेटलैंड डे पर छात्र-छात्राओं ने हस्तिनापुर वन क्षेत्र में प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों को देखा। बच्चे इन्हें देखकर काफी उत्साहित नजर आए। बच्चों को पक्षियों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने सुंदर ड्राइंग बनाकर स्थान प्राप्त किया।
वन विभाग के प्रशिक्षण केंद्र और रेंज कार्यालय पर छात्र-छात्राओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कस्बे के न्यू ब्लूम पब्लिक स्कूल, उच्च माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर आदि स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सबसे पहले सुबह के सत्र में वन विभाग रेंज कार्यालय के समीप बर्ड फेस्टिवल कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेंज में विभिन्न प्रकार की चिड़ियां देखकर छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित हुए। बच्चों को बारी-बारी से भीमकुंड गांव के समीप झील में प्रवासी पक्षी दिखाए। इसके बाद वन विभाग रेंज कार्यालय पर प्रतियोगिता कराई गई। इसकी थीम वेटलैंड में मौजूद झील थी। सभी बच्चों ने ड्राइंग बनाई। डीएफओ राजेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भागदौड़ भरी जिंदगी में पक्षियों की संख्या कम हो रही है। हमें इन पक्षियों की देखभाल करनी होगी। इन्हें सुरक्षित बचाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे। बच्चे पक्षियों से संबंधित अपने लेख वन विभाग की मेल आईडी पर भी भेज सकते हैं।
विज्ञापन

कीटनाशक के प्रयोग से विलुप्ल हो रहे पक्षी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. ओमवीर सिंह रहे। उन्होंने बताया कि खेतों में अंधाधुंध कीटनाशकों के प्रयोग से कई प्रकार के पक्षी और चिड़ियों की प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं। पूर्व में कई प्रकार की चिड़िया देखी जाती थी। इनके संरक्षण के लिए आज सरकार ने योजनाएं बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
डीएफओ मेरठ राजेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय रेंजर नवरत्न सिंह, डिप्टी रेंजर हरनारायण सिंह, विनोद कुमार, संसार सिंह, राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र के मैनेजर एसवीएस राठी, विश्व प्रकृति निधि के कोऑर्डिनेटर संजीव यादव आदि वन विभाग के दर्जनों अधिकारी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में ईशा रही अव्वल
प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने सुंदर-सुंदर ड्राइंग बनाईं। डीएफओ राजेश कुमार ने तीन बच्चों को विजेता घोषित किया। इनमें न्यू ब्लूम पब्लिक स्कूल की ईशा चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी स्कूल की वंशिका चौहान ने द्वितीय और कस्बे की जूनियर हाईस्कूल की कक्षा 6 की छात्रा वैष्णवी ने सुंदर ड्राइंग बनाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित
हस्तिनापुर। राजकीय इंटर कॉलेज में वर्ल्ड वेटलैंड दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हस्तिनापुर, नवजीवन इंटर कॉलेज बहसूमा, मेजर आसाराम इंटर कॉलेज गणेशपुर आदि के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें वेटलैंड की थीम पर ड्राइंग कंपीटीशन प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र विनय कुमार ने प्रथम, आशु ने दूसरा और रविंद्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed