फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   World Heart Day: Keep your heart healthy, exercise daily to avoid stress

विश्व हृदय दिवस: दिल को ऐसे रखें दुरुस्त, तनाव से बचने के लिए करें ये जरूरी काम

Sat, 28 Sep 2019 02:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Sep 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
World Heart Day: Keep your heart healthy, exercise daily to avoid stress
प्रतीकात्मक तस्वीर
जीवन की आपाधापी के बीच सेहत और दिल को दुरुस्त रखना चुनौती बन रहा है। इनसे बचने के लिए खुद को तैयार करना होगा, तभी हमारा दिल आबाद रहेगा और जिंदगी को पूरी तरह से जी सकेंगे। लोगों को दिल की बीमारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है।  
विज्ञापन


चिकित्सक बताते हैं कि दिल का सबसे बड़ा दुश्मन तनाव है। इसका बड़ा कारण जीवनशैली है। इसके अलावा बिगड़ी दिनचर्या, गलत खानपान, प्रदूषण के चलते दिल से जुड़ी बीमारियां काफी बढ़ रही हैं। अब कम उम्र में भी इस बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। दिल को दुरुस्त रखने के लिए सही खानपान, एक्सरसाइज और तनाव को दूर भगाना सबसे जरूरी है।
विज्ञापन

शुद्ध रक्त को शरीर के हर भाग तक पहुंचाता है दिल
तनाव के कारण मस्तिष्क से जो रसायन स्रावित होते हैं वे हृदय की पूरी प्रणाली खराब कर देते हैं। हृदय हमारे शरीर का ऐसा अंग है जो लगातार पंप करता है और पूरे शरीर में रक्त प्रवाह को संचालित करता है। हृदय संचार प्रणाली के मध्य में होता है और धमनियों और नसों जैसी रक्त वाहिनियां अशुद्ध रक्त को शरीर के हर भाग से हृदय तक ले जाती हैं और शुद्ध रक्त को हृदय से शरीर के हर भाग तक पहुंचाती हैं।

सही लाइफ स्टाइल बचाएगी हृदय रोग से
हृदय की बीमारी का इलाज बचाव है और बचाव का सबसे सरल तरीका लाइफ स्टाइल में सही बदलाव है। एक जगह लगातार छह घंटे तक बैठना हृदय रोग का कारण बन सकता है, यह सिगरेट की डिब्बी पीने के बराबर है। -डॉ. राजीव अग्रवाल, हृदय रोग विशेषज्ञ

नियमित कराएं जांच
हृदय रोग पूरे विश्व में एक गंभीर बीमारी है। उचित दिनचर्या और नियमित जांच कराने से हृदय रोगों से बचा जा सकता है। -डॉ. ममतेश, हृदय रोग विशेषज्ञ

तनाव से दूर रहने के लिए ये करें
  • देर रात तक जागने से तनाव बढ़ता है।
  • थोड़ा समय व्यायाम के लिए निकालें।
  • तंबाकू से दूर रहें।
  • नमक कम मात्रा में सेवन करें।
  • ताजा सब्जियां  और फल लें।
  • कम वसा वाले आहार लें।

साल 2000 से मनाया जा रहा हृदय दिवस
विश्व हृदय दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2000 में की गई थी। तब यह तय किया गया था कि हर साल सितंबर माह के अंतिम रविवार को विश्व हृदय दिवस मनाया जाएगा, लेकिन 2014 में इसके लिए 29 सितंबर की तारीख तय कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed