फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   World Environment Day: The big contribution of the plant to human life, know the special things

विश्व पर्यावरण दिवस: मनुष्य के जीवन में पौधे का बड़ा योगदान, जानिए खास बातें

Tue, 05 Jun 2018 08:57 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Tue, 05 Jun 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
World Environment Day: The big contribution of the plant to human life, know the special things
पौधरोपण किया - फोटो : अमर उजाला

मनुष्य के जीवन में पौधे का बड़ा योगदान है। जहां पेड़ पौधों से मनुष्य को ऑक्सीजन मिलती है वहीं भूगर्भ स्तर को गिरने से रोकने और अधिक बारिश में भी पौधे अहम भूमिका निभाते हैं। यह संदेश पर्यावरण दिवस के अवसर पर संजीवनी पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में मंगलवार को कसेरूखेड़ा (मेरठ) शिव पार्वती मंदिर परिसर में पौधरोपण के समय डॉ. रामगोपाल शर्मा ने दिया। 

विज्ञापन


विश्व पर्यावरण दिवस पर मंगलवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रैली निकालकर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया गया। संजीवनी पर्यावरण संरक्षण समिति के संरक्षक डॉ. संजीव रस्तोगी, अध्यक्ष वीर सिंह एडवोकेट ने पौधों की उपयोगिता को बताया। राजकुमार दास, चित्रा दास, बबीता, रमन सिंह, ओमप्रकाश, इंदु शर्मा, पूर्णेंदु झां, विरेंद्र पटेल, आयुषी गुप्ता, अशोक कुमार आर्य, सतीश चंद पटेल, भारती, सुमित, अमित मित्तल, मुकुल मित्तल, शैली, नरेंद्र कुमार शर्मा आदि मुख्य रहे। 
विज्ञापन


डीएन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट ने साइकिल रैली निकाली। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से कैडेट ने पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। रैली में प्रवीण, शाद, गुड्डू, अंकुश, प्रियंका, अंजलि, निकिता, रजिया और आकिब आदि रहे। आरजी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत पर्यावरण जागरूकता अभियान में के तहत पर्यावरण संतुलन में मदद करने करने का आह्वान किया। वह हाथों में बैनर-पोस्टर लिए हुए थे। जिला अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल ने अस्पताल के स्टाफ के साथ दवा काउंटर के पास पौधरोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

World Environment Day: The big contribution of the plant to human life, know the special things
पौधरोपण किया - फोटो : अमर उजाला

कचहरी में जिला जज ने पौधरोपण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज आलोक सक्सेना ने जिला जज न्यायालय पार्क में पौधरोपण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चंदमोहन श्रीवास्तव, अपर जिला जज एके पांडे, अपर जिला मानवेंद्र सिंह, स्पेशल जज पीयूष शर्मा, स्पेशल जज गैंगस्टर अब्दुल शाहिद व स्पेशल जज ईसी एक्ट पीके श्रीवास्तव व सीजेएम अभय प्रकाश नारायण द्वारा भी पौधरोपण किया गया। वहीं मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जानी व महामंत्री देवकी नंदन शर्मा ने पौधरोपण किया। उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, अशोक कुमार सिंघानिया, कोषाध्यक्ष नीरज सोम, मनोज कुमार, वरूण गुप्ता, रजत पालीवाल प्रवीण कौशिक, कालूराम सैनी, लोकेश कुमार चौहान, नरेश प्रधान, विजय कुमार, जहीर अहमद आदि भी मौजूद रहे।

नानक चंद डिग्री कॉलेज मेरठ में ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस चैप्टर मेरठ की ओर से संजय शर्मा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, नानक चंद ट्रस्ट के सचिव अमित शर्मा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, महासचिव नसीम कुरैशी, उद्यमी शरतकांत शर्मा, डॉ. एसएम शर्मा, डॉ. संत कुमार, बेगमपुल के व्यापार संघ के अध्यक्ष पुनीत शर्मा व प्रबोध शर्मा, प्रशांत कौशिक, देवली दुबलिश, राजीव शर्मा, वासू वत्स, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर युवा सेवा सामाजिक संगठन के सदस्यों ने मंगलवार को एक अभियान के तहत जनता को जागरूक किया। संगठन अध्यक्ष राजन भोला के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने कमिश्नरी गेट पर पौधरोपण करते हुए पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। वर्तमान में दूषित पर्यावरण को समाप्त करने, मानव समाज की सुरक्षा के लिए पौधरोपण करना आवश्यक है, हर नागरिक को इस अभियान में पूरी तरह भाग लेना चाहिए यही समाज सेवा का अंग है। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान हरिओम सोनकर, रविंद्र वैरागी, विवेक त्रिवेदी, अधिवक्ता एनके मानन, शशांक शर्मा, संजीव पाहुजा आदि रहे।

पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आने की जरूरत

World Environment Day: The big contribution of the plant to human life, know the special things
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया - फोटो : अमर उजाला

स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि के नंदलाल बोस सुभारती कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट एंड फैशन डिजाइन में विश्व पर्यावरण दिवस के प्लास्टिक थीम के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं विवि के अन्य कॉलेजों एवं विभागों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पोस्टरों के जरिए पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सुभारती विवि के कुलपति डॉ. एनके आहूजा ने कहा कि सुभारती विवि को पर्यावरण के प्रति उत्कर्ष योगदान देने पर थाईलैंड में वैश्विक प्रकृति संरक्षण अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। कैंपस एवं हॉस्टल में पहले से ही प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध है। फाइन आर्ट कॉलेज प्राचार्य प्रो पिंटू मिश्रा ने बताया कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में नूपुर, शिवानी, गरिमा, मीनू के पोस्टर को सर्वश्रेष्ट पोस्टर का सम्मान मिला। डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ.सोनल भारद्वाज, पावेंद्र तिवारी, सन्नी शर्मा, कृष्ण कुंद्रा, प्रज्ञा शर्मा, अंकुश गौरियान और शबाना आदि मौजूद रहे।

प्लास्टिक के प्रयोग से फैल रही बीमारियां
सुभारती मेडिकल कॉलेज के कम्यूनिटी मेडिसन विभाग में भी विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय भटनागर ने प्लास्टिक के पर्यावरण पर पड़ने वाले गलत प्रभाव के बारे में जानकारी दी। मेडिकल ग्रुप के निदेशक डॉ. एके अस्थाना, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव, मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ. राहुल बंसल, प्रो सत्यम खरे, प्रो. रानी बंसल, प्रो. शशि प्रतीक, प्रो. वाईपी सिंह, प्रो. पवन पाराशर, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. छवि किरण गुप्ता, डॉ. सरताज अहमद एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed