फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Workers from India and abroad will gather in the Central Governing Board of VHP.

Meerut News: विहिप की केंद्रीय प्रन्यासी मंडल में जुटेंगे देश-विदेश के कार्यकर्ता

Thu, 11 Dec 2025 09:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Workers from India and abroad will gather in the Central Governing Board of VHP.
हस्तिनापुर के जम्बूदीप में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम की तैय
हस्तिनापुर में जंबूद्वीप में 14 दिसंबर से हवन के साथ होगी शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर (मेरठ)। विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रन्यासी मंडल की बैठक जंबूद्वीप में होगी। बैठक की तैयारी केंद्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों की संयुक्त टोली के दिशा निर्देशन में जोरों पर चल रही है। बैठक में देश-विदेश से लगभग 400 पदाधिकारी व शीर्ष नेतृत्व पहुंचेगा।
बृहस्पतिवार को बैठक की जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर ने बताया कि बैठक निमित्त 14 दिसंबर की सुबह हवन यज्ञ किया जाएगा। 15 दिसंबर को केंद्रीय पदाधिकारियों का आवागमन होगा। 16 दिसंबर को केंद्रीय टोली की बैठक होगी। 17, 18 व 19 दिसंबर को प्रन्यासी मंडल की बैठक होगी। 20 दिसंबर को केंद्रीय टोली की पुनः बैठक के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैठक में स्वरोजगार, स्वावलंबन, समरसता, गोरक्षा, धर्मांतरण पर रोक, जनसंख्या असंतुलन, महिला सशक्तीकरण, कुटुंब प्रबोधन, हिंदू जीवन मूल्यों पर निरंतर होते आघातों सहित अनेक ज्वलनशील मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार डूंगर ने बताया कि प्रन्यासी मंडल की बैठक में देश-विदेश के संगठन का संपूर्ण स्वरूप दिखेगा। लगभग 37 अन्य देशों सहित भारत से देशभर के संगठन के सभी 45 प्रांतों से विहिप, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति से जुड़े लगभग 400 केंद्रीय, प्रांतीय व क्षेत्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे।



सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
सुरक्षा की दृष्टि से एसपी देहात अभिजीत सिंह व सीओ यातायात अभिषेक पटेल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। एसपी देहात ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान जंबूद्वीप की सुरक्षा चाक चौबंद होगी। इसके निर्देश स्थानीय स्तर पर पुलिस को भी दिए गए हैं। इस मौके पर सीओ मवाना पंकज लवानिया आदि मौजूद रहे।

हस्तिनापुर के जम्बूदीप में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम की तैय

हस्तिनापुर के जम्बूदीप में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम की तैय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed