{"_id":"5db0af2a8ebc3e013b286e96","slug":"workers-focus-on-cleaning-in-city-meerut-news-mrt4501852148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना राजनीति सफाई पर ध्यान दें सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना राजनीति सफाई पर ध्यान दें सफाई कर्मी
विज्ञापन
workers focus on cleaning in city
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ।
सफाई कर्मचारियों द्वारा 25 और 26 अक्तूबर को हड़ताल की चेतावनी पर नगरायुक्त ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई आउट सोर्सिंग कर्मचारी हड़ताल पर गया तो मान लिया जाएगा कि उसने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। सफाई कर्मचारी राजनीति कर दबाव बनाने की जगह त्योहार पर सफाई करें।
नगरायुक्त अरविंद कुमार ने दीपावली पर सफाई कर्मचारियों को समय से सफाई करने, घरों से कूड़ा उठाने और चूना डालने के निर्देश दिए हैं। अभी आदेश पर अमल भी शुरू नहीं हुआ कि सफाई कर्मचारी नेता मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी कर बैठे। बुधवार को सफाई कर्मचारी नेता राजू धवन, कैलाश चंदोला, विनेश मनोठिया, विनोद महरोल, रमेश चंद गेरा, दिनेश सूद, दीपक मनोठिया, मोनू वैध, प्रेम किशन आदि ने धरना भी शुरू कर दिया। इस पर नगरायुक्त ने सभी को कार्यालय बुलाकर राजनीति नहीं करने की सलाह दी। हालांकि सफाई कर्मचारी नेता राजू धवन ने कहा कि अगर नगरायुक्त ने संतोषजनक वार्ता नहीं की तो 25 व 26 को सफाई व्यवस्था ठप की जाएगी। अभी तक सफाई कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला है। नगरायुक्त ने कहा कि दीपावली पर सफाई कार्य जरूरी है। शहर सभी का है और स्वच्छता की जिम्मेदारी भी सभी की है।