{"_id":"5f0a112c8ebc3e63887e1ed4","slug":"workers-daughters-will-get-bicycles-city-news-mrt490788144","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों की बेटियों को मिलेंगी साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों की बेटियों को मिलेंगी साइकिलें
विज्ञापन
- 10वीं और 12वीं में 50 फीसदी से ज्यादा नंबर लाने वाली बेटियां कर सकती हैं आवेदन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्रमिकों को रोजगार देने के साथ सरकार उनके बच्चों पर भी विशेष ध्यान दे रही है। इसके तहत दसवीं और बारहवीं में 50 प्रतिशत से ज्यादा अंकों से पास हुईं श्रमिकों की बेटियों को साइकिल दी जाएगी। इसके लिए उपश्रमायुक्त कार्यालय में सीधे या सीएससी जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उप्र भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत दिसंबर 2019 में शासन ने श्रमिकों के हित में कुछ संशोधन किया है। इसके तहत पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों को छात्रवृत्ति के साथ साइकिल भी दी जाएगी। योजना का लाभ श्रम विभाग में पंजीकृत जनपद के 82 हजार श्रमिकों की बेटियों को मिलेगा।
एक परिवार से दो बेटियों को लाभ
श्रमिकों के परिवार में अधिकतम दो बेटियों को ही योजना का लाभ मिलेगा। विशेष परिस्थितियों में या बेटियां जुड़वा होने की स्थिति में दो बेटियों से ज्यादा साइकिल दिए जाने की जरूरत पर बोर्ड निर्णय लेगा। उप श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट ने बताया कि वर्ष-2020 में जिन श्रमिकों की बेटियों ने 10वीं और12वीं की परीक्षा पास की है। उनकी सूची डीआईओएस से ली जाएगी।