{"_id":"67560cb2be2033a1240e5167","slug":"workers-angry-over-serving-chicken-to-jyotish-family-in-romeo-lane-restaurant-meerut-news-c-72-1-mrt1059-125728-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रोमियो लेन रेस्टोरेंट में ज्योतिष परिवार को चिकन परोसने पर भड़के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रोमियो लेन रेस्टोरेंट में ज्योतिष परिवार को चिकन परोसने पर भड़के कार्यकर्ता
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। मवाना रोड गंगानगर में डाउन टाउन स्थित रोमियो लेन रेस्टोरेंट में ज्योतिष परिवार को रोस्ट चिकन परोसने पर रविवार को कार्यकर्ता भड़क गए। हिंदू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर रेस्टोरेंट संचालक व चिकन परोसने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की। रेस्टोरेंट स्टाफ ने कार्यकर्ताओं को बताया कि मैनेजर व कर्मचारी को हटा दिया गया है। इसके बाद कार्यकर्ता वहां से लौटे।
गंगानगर क्षेत्र निवासी एक ज्योतिष पत्नी, बेटा और बेटी के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। परिवार ने खाने के लिए विलायती वेज ऑर्डर किया था। कुछ देर बाद वेटर रोस्ट चिकन लेकर आया और परोस दिया। स्वाद अजीब लगने पर परिवार ने वेटर को बुलाकर पूछा और पता चलने पर हंगामा किया। वेटर ने अपना नाम सुल्तान बताया। इस पर परिवार और भड़क गया और जानबूझकर धर्मभ्रष्ट करने का आरोप लगाने लगा।
रेस्टोरेंट के स्टाफ ने गलती से किसी दूसरी टेबल का ऑर्डर परोसने की जानकारी दी थी। रविवार को सचिन सिरोही व अन्य कार्यकर्ताओें ने कहा कि शाकाहारी और मांसाहारी भोजन पकाने के लिए अलग-अलग रसोई और बर्तन होने चाहिए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।