फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Worker suffers burns from electric current on a pole; life saved after power supply is cut off.

Meerut News: खंभे में उतरे करंट से मजदूर झुलसा, बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद बची जान

Thu, 02 Jul 2026 09:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Worker suffers burns from electric current on a pole; life saved after power supply is cut off.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। कस्बे के मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम 7:00 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पेस्टिसाइड की दुकान पर सामान उतार रहे एक मजदूर को सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे में उतरे करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। करंट लगते ही मजदूर मौके पर ही गिर पड़ा। भीड़ में से किसी ने तत्काल बिजली निगम को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। घायल को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। चिकित्सक के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।
किठौर निवासी उस्मान छोटा हाथी (टाटा एस) वाहन से पेस्टिसाइड की दुकान पर माल उतार रहा था। इसी दौरान उसका हाथ सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से छू गया। लगातार बारिश के कारण खंभे में करंट उतर आया था। इससे उसे जोरदार झटका लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने पहले बिजली आपूर्ति बंद कराई, फिर घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के जेई विजयपाल ने बताया कि लगातार बारिश के चलते एबीसी केबल में फॉल्ट आने से खंभे में करंट आ गया था। सूचना के बाद विभागीय टीम मौके पर भेजकर खराबी दूर कर आपूर्ति को सुरक्षित कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से बरसात के मौसम में बिजली के खंभों, टूटे तारों और अन्य विद्युत उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed