फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Worker should work by targeting 2024: Sukhbir Gathina

2024 को लक्ष्य बनाकर कार्य करें कार्यकर्ता : सुखबीर गठीना

Mon, 22 Aug 2022 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Worker should work by targeting 2024: Sukhbir Gathina
2024 को लक्ष्य बनाकर कार्य करें कार्यकर्ता : सुखबीर गठीना
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के मंडल प्रभारी सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि कार्यकर्ता 2024 के लोकसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 20 नए सदस्य बनाए और सदस्यता अभियान को पूरी गंभीरता से लें।
रविवार को सदस्यता अभियान के तहत बेगमपुल स्थित एसजीएम गार्डन में रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत कार्यकर्ता पार्टी से अधिक से अधिक सदस्य जोड़े जाएं। उन्होेंने कहा कि लोकसभा चुनाव तक रालोद बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।
विज्ञापन

रालोद नेता यशवीर सिंह ने कहा कि मेरठ में अधिक से अधिक सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। सुनील रोहटा कहा कि प्रत्येक गांव में जाकर सभी समाज से सदस्य बनाएं जाएंगे। इस मौके पर मतलूब गौड़, संगीता दोहरे, डॉ. साहब सिंह, विधायक गुलाम मोहम्मद सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए। पहले दिन 131 लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में संजय पनवाड़ी को सदस्यता अभियान का जिला संयोजक मनोनीत किया गया। वह पूरे अभियान पर नजर रखेंगे। संचालन मतलूब गौड़ ने किया। इस मौके पर नरेंद्र खजूरी, रणवीर सिंह दहिया, विनोद कुमार, मनदीप सिंह, अशोक चौधरी, प्रताप सिंह लोहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed