{"_id":"5ee649878ebc3e42b14e9af4","slug":"worker-died-in-an-accident-in-meerut-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: जुगाड़ पलटने से मजदूरी की मौत, चार घायल, गांव डेरियों में लिंटर डालने जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: जुगाड़ पलटने से मजदूरी की मौत, चार घायल, गांव डेरियों में लिंटर डालने जा रहे थे
Sun, 14 Jun 2020 09:30 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:30 PM IST
सार
- परीक्षितगढ़ क्षेत्र के आसिफाबाद तिराहे के पास की घटना
- गांव डेरियों में लिंटर डालने जा रहे थे मजदूर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परीक्षितगढ़ नगर के पास आसिफाबाद तिराहे पर जुगाड़ पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि चार मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। देरशाम तक इस मामलें में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
ग्राम राजपुर निवासी राजकुमार ने दो जुगाड़ाें में लिंटर डालने की मशीन लगा रखीं है। रविवार सुबह करीब 4 बजे दोनो जुगाड़ लेकर चालक गुड्डू, मोहित थाना किठौर ग्राम डेरियों में जा रहे थे। जुगाड़ में कई मजदूर भी बैठे हुए थे।
विज्ञापन
इस बीच जुगाड़ नगर के आसिफाबाद तिराहे मंशाराम अस्पताल के समाने पहुंचा। तभी ब्रेकर पर कट मारने पर एक जुगाड़ पलट गया। जिसमें 21 वर्षीय मजदूर विकास पुत्र भोलानाथ नीचे दब गया।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने जुगाड़ सीधा कर विकास को उसके नीचे से उतारा। तब तक विकास की मौत हो चुकी थी। वहीं अन्य मजदूर ग्राम खटीकी निवासी सुधीर, राजपुर निवासी संदीप, ईश्वर, मनीराम आदि गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, विकास के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि देररात तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।