फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Worker beaten to death with a cricket bat for opposing unethical relations

अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर मजदूर की क्रिकेट बैट से पीटकर हत्या

Tue, 17 Nov 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Worker beaten to death with a cricket bat for opposing unethical relations
बागपत कोतवाली में नीटू की हत्या के आरोपी के बारे में जानकारी दयते सरूरपुर चौकी प्रभारी जाहिद खान - फोटो : BAGHPAT
अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर मजदूर की क्रिकेट बैट से पीटकर हत्या
विज्ञापन

गांव सरूरपुर कलां का मामला, शव को दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर रजबहे की पुलिया के नीचे फेंका
दिन निकलने पर ग्रामीणों ने शव को पड़ा देखा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। पत्नी से अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर मजदूर की दो हमलावरों ने क्रिकेट बैट से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित सूखे रजबहे की पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। दिन निकलने पर वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मंगलवार सुबह दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर सरूरपुर कलां गांव के निकट सूखे रजबहे में युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। नजदीक ही क्रिकेट बैट टूटा पड़ा था। मृतक के चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। मृतक की पहचान सरूरपुर कलां निवासी मजदूर नीटू (30) के रूप में हुई। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई सुनील पुत्र राजपाल ने गांव के ही लवकुश पुत्र कृष्णपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश शुरू की। शाम के समय गौरीपुर मोड़ से लवकुश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से बाइक बरामद हुई। सीओ के मुताबिक लवकुश के मृतक नीटू की पत्नी से अनैतिक संबंध थे। नीटू विरोध करता था। इस कारण उसकी क्रिकेट बैट से पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

इस तरह अंजाम दी गई वारदात
बागपत। सीओ के मुताबिक सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे लवकुश अपने दोस्त कासिमपुर खेड़ी गांव निवासी आकाश के साथ बाइक से दिल्ली सहारनुपर हाइवे से गुजर रहा था। रास्ते में रजबहे की पुलिया के पास साइकिल से नीटू जाता दिखाई दिया। दोनों ने उसे रोक लिया और पुलिया के नीचे ले गए। वहीं पर उसकी साइकिल खड़ी कर दी। क्रिकेट खेलने वाले बैट से मुंह व सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या करने के बाद शव को पुलिया के पास ही छिपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर से लौटा था आरोपी
बागपत। सीओ के मुताबिक पुलिस को छानबीन पर जानकारी मिली कि हत्यारोपी लवकुश जम्मू कश्मीर में मजदूरी करता है। दिवाली पर वह घर आया था। सोमवार रात उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

रातभर इंतजार करते रहे परिजन
बागपत। मजदूर नीटू सोमवार शाम को घर से साइकिल से मजदूरी के रुपये लेने के लिए निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन सुबह तक इंतजार करते रहे। सुबह जानकारी मिली कि नीटू का शव रजबहे की पुलिया के पास पड़ा हुआ है। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed