फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Work on construction of boundary wall on RRTS project land stopped

Meerut News: आरआरटीएस परियोजना की भूमि पर चहारदीवारी के निर्माण का काम रोका

Fri, 07 Nov 2025 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
Work on construction of boundary wall on RRTS project land stopped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस परियोजना की अधिगृहीत भूमि पर चहारदीवारी के निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों के विरोध-प्रदर्शन से काम बाधित हो गया। एनसीआरटीसी के उपमुख्य अभियंता रुबेन सागर ने एसडीएम को पत्र भेजकर प्रशासन से सहयोग की मांग की।
जानकारी के अनुसार, यह भूमि आरआरटीएस परियोजना के लिए अधिगृहीत की गई थी। एनसीआरटीसी ने 4 नवंबर को इस भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू किया। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और श्रमिकों व मशीनरी को हटाकर कार्य रोक दिया।
विज्ञापन

एनसीआरटीसी अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद विभाग ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है ताकि परियोजना का कार्य बिना किसी रुकावट पूरा किया जा सके। एनसीआरटीसी अधिकारियों का कहना है कि परियोजना समयबद्ध रूप से पूरी करना आवश्यक है। स्थानीय लोग अपने हितों और कुछ विवादों का हवाला देते हुए निर्माण कार्य रोकने पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर का कहना है कि मामले की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस संबंध में तहसीलदार को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed