फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Work completed, Bijli Bamba bypass opened after 17.50 hours

काम पूरा, 17.50 घंटे बाद खुला बिजली बंबा बाईपास

Fri, 14 Oct 2022 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Work completed, Bijli Bamba bypass opened after 17.50 hours
रेलवे ने त्योहारों से पहले मरम्मत कर दी वाहन चालकों को राहत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास को तय समय ब्लॉक से साढ़े तीन घंटे पहले ही बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे वाहनों के लिए खोल दिया गया। जुर्रानपुर फाटक के दोनों ओर सड़क निर्माण के लिए बुधवार शाम पांच बजे रेलवे की ओर से कार्य शुरू कर दिया गया था। इसके कारण यातायात पुलिस ने बिजली बंबा बाईपास को बंद कर दिया था। बुधवार पूरी रात चले कार्य के चलते बाईपास को 17:50 घंटे बाद खोल दिया गया।
दिवाली से पहले रेलवे ने जुर्रानपुर फाटक की सड़क और ट्रैक को दुरुस्त कर दिया है। अब वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। भारी वाहन दबाव के चलते फाटक बंद हो जाने के बाद कई बार लंबी लाइनें लग जाती थी। फाटक की सड़क जर्जर होने के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक भी फंस जाते थे। सड़क की मरम्मत होने से आसानी से वाहन गुजर रहे हैं। इस बार रेलवे ट्रैक को भी नए तरीके से तैयार किया गया है। रबर फ्लोरिंग कर रेलवे ट्रैक को दुरुस्त किया गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को करना होगा कार्य
बिजली बंबा बाईपास को गड्ढा मुक्त करने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के पास है। सात किमी के बाईपास में बारिश के बाद कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। भारी वाहन दबाव के चलते दीवाली तक गड्ढे गहरे हो जाएंगे। इससे पहले सड़क की मरम्मत करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed