फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   women's protest in central market

Meerut News: सेंट्रल मार्केट में रात तक चला महिलाओं का धरना

Mon, 29 Jun 2026 09:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
women's protest in central market
हर घर से एक व्यक्ति के धरने में शामिल होने की की गई अपील
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट के सेक्टर 2 में सेट बैक के विरोध में धरने पर बैठे महिलाओं ने सोमवार को देर रात तक धरना दिया। आवास एवं विकास परिषद की कार्यवाही का डर लोगों को सता रहा है। अभी तक धरना शाम 6 बजे तक चल रहा था जिसे बढ़कर अपराध 10 बजे तक कर दिया गया है। इस दौरान काफी संख्या में व्यापारी भी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुटता का आह्वान करते हुए हर घर से एक व्यक्ति के धरने में शामिल होने की अपील की।
सेक्टर-2 में धरने पर बैठी महिलाओं ने कहा कि किसी भी सूरत में घरों पर बुलडोजर नहीं चलने दिया जाएगा। जगरोशनी व शीतल पुजानी ने कहा कि घरों में खोले हुए छोटे-मोटे व्यापार बंद कर दिए हैं। अल्प और दुर्बल आय वर्ग के छोटे मकान हैं, जिन्हें अधिकारी सेट बैक के नाम पर तोड़ने पर तुले हैं। महिलाओं का कहना है कि सेट बैक छोड़ने पर कई मकान गिर जाएंगे। ये मकान पिलर पर नहीं, महज चार इंच की दीवार पर बने हैं। करीब 40 साल पुराने ये मकान तोड़ फोड़ के लिए मजबूत नहीं हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि अब धरना प्रदर्शन का समय सोमवार से बढ़ा दिया गया है। सुबह 11 बजे से रात दस बजे तक रोजाना धरना दिया जाएगा। रजनी गुप्ता, सुषमा माहेश्वरी, गीता गुप्ता, नेहा कन्नौजिया, मीनू, किरण स्वरूप आदि मौजूद रहीं। इसी के साथ गोल मंदिर के पास सेक्टर-3 व 4 के चौराहे पर भी महिलाओं का धरना-प्रदर्शन चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed