{"_id":"68e3adffa2b1130f6c0bf0f9","slug":"womens-commission-member-performed-baby-shower-for-pregnant-women-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104566-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला आयोग की सदस्या ने की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला आयोग की सदस्या ने की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई
Mon, 06 Oct 2025 05:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 06 Oct 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
मवाना - महलका में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करतीं महिला आयोग की सदस्या डॉ. हिमानी अग्रवाल। स्
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल सोमवार को दौराला ब्लॉक के महलका गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की।
डॉ. हिमानी अग्रवाल ने आंगनबाड़ी में आशा कार्यकत्रियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कार्य सराहनीय रहा। आशा और आंगनबाड़ी उत्तर प्रदेश सरकार की रीड है। डॉ. हिमानी अग्रवाल ने महलका गांव के चौक मोहल्ला में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। पवन की मृत्यु कोरोना काल में हो गई थी, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के दोनों लाभार्थी पवन कुमार के दोनों पुत्रों हर्षित कुमार, शौर्य कुमार का डॉ. हिमानी अग्रवाल ने बुके व गिफ्ट देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट से प्रतिमा सिंह, वन स्टॉप सेंटर से खुशबू शर्मा, सुबोध कुमार, निधि शर्मा, मंजू, ललिता, सविता, राजबाला, बीरी सरोज, ललित ,राजवती, अंजुम, आदि मौजूद रहे।