फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women working in the fields were attacked with sticks and fired upon.

Meerut News: खेत में काम कर रही महिलाओं पर लाठी-डंडाें से हमला-फायरिंग

Sun, 01 Feb 2026 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Women working in the fields were attacked with sticks and fired upon.
भामौरी गांव का मामला, दोनों महिलाएं घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव भामौरी में खेत में शनिवार को दो महिलाओं के साथ मारपीट और फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है।

पीड़िता मीरा पत्नी मिथुन ने बताया कि वह जेठानी लता पत्नी प्रताप के साथ खेत में काम कर रही थी। उसी दौरान गांव के चार युवक लाठी-डंडे और तमंचे लेकर खेत में पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने बिना किसी वजह के गाली-गलौच शुरू कर दी और दोनों महिलाओं को जमीन पर गिराकर पीटा। घटना की आवाज सुनकर पवन और मनोज मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग की। गनीमत रही कि पवन बाल-बाल बच गया। फायरिंग के बाद अफरातफरी मच गई और आसपास काम कर रहे किसान भी दौड़कर मौके पर पहुंचे। आरोपी महिलाओं को धमकाते हुए वहां से भाग गए। इसके अलावा आरोपियों ने पीड़िता की बाइक में भी तोड़फोड़ की। मारपीट में मीरा और लता गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने घटना के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed