फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women will be empowered by Mission Shakti campaign

मिशन शक्ति अभियान से महिलाएं होंगी सशक्त

Sat, 17 Oct 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Women will be empowered by Mission Shakti campaign
मिशन शक्ति अभियान से महिलाएं होंगी सशक्त
विज्ञापन

मेरठ। महिलाओं और बालिकाओं को स्वावलंबन बनाने के लिए शनिवार से 25 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार को जिलाधिकारी के. बालाजी ने विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की। इसमें 100 महिलाओं को रोल मॉडल के रूप में चयनित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आज ग्यारह बजे मिशन शक्ति का शुभारंभ करेंगे। जिले में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में कार्यक्रम होगा। कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया है।
प्रधान और पार्षद करेंगी पंचायत
मिशन शक्ति अभियान में प्रत्येक थाना क्षेत्र के एक-एक ऐसे गांव जिसमें महिला प्रधान हैं, वहां मिशन शक्ति पंचायत होंगी। इसमें विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। महिला सशक्तिकरण और मिशन शक्ति की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

महिला सुरक्षा का खाका तैयार
योगी सरकार ने महिला सुरक्षा का खाका तैयार किया है। थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई। जहां महिला शिकायत कर सकती हैं। नवरात्र के पहले दिन शनिवार से थाना स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार को सदर बाजार, लालकुर्ती और कोतवाली थाने में महिला हेल्प डेस्क शुरू हुईं। वहीं, एसएसपी अजय साहनी के अनुसार मिशन शक्ति अभियान नवरात्र में सात दिन अलग-अलग तरीके से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार का कहना है कि महिलाओं से जुड़े मामलों की मॉनिटरिंग और सुरक्षा के मद्देनजर अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री की मंशा महिला अपराध पर अंकुश लगाने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed