फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women were cheated for Rs 8 lakh in the name of a group, complaint to CO

समूह के नाम पर महिलाओं से 8 लाख रुपये ठगे, सीओ से शिकायत

Mon, 08 Sep 2025 09:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
Women were cheated for Rs 8 lakh in the name of a group, complaint to CO
मवाना। समूह बनाकर एक महिला और एक पुरुष ने महिलाओं के साथ आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। पीडि़त महिलाओं ने सीओ से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोनिका, पूजा, सोनिका, नीलम वर्मा, किरण, नीशू, रीता आदि महिलाएं सीओ संजय जायसवाल से मिली। उन्होंने शिकायत करते हुए बताया कि गांव पतला जिला गाजियाबाद निवासी एक महिला और एक पुरुष ने एक समूह चलाया। जिसमें कुछ महिलाओं के साथ मिलकर फूल झाडू, सिलाई मशीन व मकान के फार्म और लोन के फार्म भरवाने के लिए एक योजना बनाई। जिसमें उपरोक्त सभी महिलाओं से दोनों आरोपियों ने करीब आठ लाख रुपये वसूल कर कहा कि आपको रोजगार दिया जाएगा। दोनों आरोपियों ने कहा कि सुचारू रूप से काम करते रहो, आपको आपका पैसा मिल जाएगा। दोनों आरोपी उनके पैसे लेकर भाग गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सीओ संजय जायसवाल ने महिलाओं को जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed