{"_id":"60510df68ebc3e8ca10592b4","slug":"women-trying-for-suicide-mawana-news-mrt530276383","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के इरादे से नहर में कूदी महिला को पीआरवी जवानों ने बचाया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के इरादे से नहर में कूदी महिला को पीआरवी जवानों ने बचाया।
विज्ञापन
पीआरवी के जवानों ने नहर में कूदी महिला को बचाया
मवाना। मीवा मार्ग पर स्थित कूड़ी की झाल में आत्महत्या के इरादे से कूदी महिला को गश्त कर रहे पीआरवी के जवानों ने जान की बाजी लगाकर नहर में कूदकर बचा लिया। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीआरवी के दोनों जवानों के इस साहसपूर्ण कार्य की एसएसपी ने सराहना की और उन्हें 2500-2500 रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
मोहल्ला तिहाई निवासी युवती का विवाह लगभग सात वर्ष पहले रामराज में हुआ था। मंगलवार सुबह महिला ससुराल से लापता हो गई। पति ने उसकी तलाश शुरू की।
पीआरवी 549 के चालक कांस्टेबल वचन सिंह तथा कांस्टेबल कन्हैया लाल ने बताया कि नहर की पटरी पर गश्त करते हुए सुबह आठ बजे वह कूड़ी की झाल के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक महिला झाल से पहले नहर में कूदी है। उन्होंने तुरंत महिला को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। महिला को बाहर निकाला तथा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से परिजन उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए। पीआरवी जवानों का फोन पति के पास आया। बताया कि उसकी पत्नी नहर में कूद गई थी। जिसे बचा लिया गया है।
महिला के आत्महत्या के प्रयास का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। एसएसपी ने पीआरवी के दोनों कांस्टेबल की सर्तकता, साहस व हिम्मत के लिए उन्हें नकद राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने की बात कही है।