फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women took to the streets in protest against the liquor contract

शराब के ठेके के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं

Sun, 13 Jul 2025 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Women took to the streets in protest against the liquor contract
शराब की दुकान को बंद करने के लिए महिलाएं शराब की दुकान पर हंगामा करती हुई। स्त्रोत:- संवाद
माछरा। माछरा-गोविंदपुरी मार्ग पर देशी शराब का ठेका खोलने की सूचना पर पहुंची महिलाओं व पुरुषों ने हंगामा किया। सूचना पर तहसीलदार मवाना और माछरा पुलिस पहुंची तथा हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने तहसीलदार निरंकार सिंह को एक ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

गांव माछरा में 15 वर्षों से बहरोडा माछरा मार्ग पर यतेंद्र शर्मा के मकान में देशी शराब की दुकान एक ही स्थान पर चल रही थी। परंतु इस बार यह शराब की दुकान हसनपुर कलां निवासी शैलेंद्र शर्मा को आवंटित हो गई। शैलेंद्र शर्मा ने दुकान को गोविंदपुरी- माछरा मार्ग पर एक आम के बाग में ट्यूबवैल पर खोलने का निर्णय लिया। जैसे ही शराब की दुकान खुलने का पता गोविंदपुरी के ग्रामीणों को लगा तो उन्होंने विरोध कर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हंगामा की सूचना पर माछरा पुलिस चौकी इंचार्ज सनसर मलिक तथा तहसीलदार मवाना निरंकार सिंह पहुंचे। इस दौरान भाजपा के दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहित रस्तोगी ने ग्रामीणों के साथ एक ज्ञापन तहसीलदार निरंकार सिंह को दिया। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि माछरा-गोविंदपुरी मार्ग पर गोविंदपुरी, बड़ागांव, इंद्रपुरा, रहदरा, बहरोडा, राधना आदि से लड़के- लड़कियां इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज में पढ़ने के लिए जाते हैं। यहां शराब का ठेका खुलने से छात्राओं को काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिपं सदस्य पूनम भूदेव शर्मा, राहुल जाटव, मोहित रस्तोगी, संदीप प्रधान, कपिल शर्मा, संजय कुमार, अंकित कुमार, प्रवेश शर्मा, शिव अवतार, मोहित फौजी, सुंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed