फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women talked about the contract, said- if open again it will not be tolerable

महिलाओं ने ठेके पर बोला धावा, कहा- अगर दोबारा खुला तो बर्दास्त नहीं होगा

Mon, 17 Apr 2017 02:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 17 Apr 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
Women talked about the contract, said- if open again it will not be tolerable
महिलाओं ने कराया ठेका बंद

पल्लवपुरम फेज वन की रॉयल पार्क कालोनी के पास एक मकान में अवैध रुप से बनाए गए ठेके का कालोनी के लोगों ने विरोध किया। महिलाओं ने प्रदर्शन कर ठेके को बंद करा दिया, वहां रखी शराब भी फेंक दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ शराब की पेटी भी पकड़ी है। कालोनी के लोगों का कहना है कि यहां ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। 

विज्ञापन


रॉयल पार्क कालोनी से ललसाना संपर्क मार्ग पर पल्हैड़ा निवासी एक व्यक्ति ने एक मकान बना रखा है। वहां पर अवैध रुप से कालोनी में शराब का ठेका खोल रखा था। रविवार की सुबह 11 बजे कालोनी की महिलाओं ने अवैध ठेके पर धावा बोल दिया। ठेके पर महिलाओं ने शराब की पेटी भी बाहर फेंक दी। शराब का ठेका बंद करने के लिए जमकर प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कालोनी के लोगों ने पुलिस की मदद से ठेके को बंद कराया।

विज्ञापन

ठेका संचालक पर पुलिस क्यों मेहरबान

Women talked about the contract, said- if open again it will not be tolerable
शराब के ठेके को लेकर हंगामा

इंस्पेक्टर पल्लवपुरम सतेंद्र प्रकाश का कहना है कि ठेके का कालोनी के लोगों ने विरोध किया था, जिसके बाद उसे बंद करा दिया। ठेका अवैध चलाया जा रहा था। पुलिस ने शराब भी पकड़ी और इंस्पेक्टर पल्लवपुरम ठेके को अवैध भी बता रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस ठेका संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने से बचती रही। रविवार शाम अमर उजाला ने पुलिस से इस बारे में पूछा तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार किया। इस मामले को लेकर पुलिस पर सवालिया निशान लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed