फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   women suicide by hanging

पेपर पर लिखा, जिंदगी तमाशा बन गई, मौत को मत बनाना और महिला ने लगा ली फांसी

Sun, 05 Jan 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
women suicide by hanging
मेरठ। मेरी जिंदगी तमाशा बन गई, लेकिन मौत का तमाशा मत बनाना। सुसाइड नोट में यह लाइन लिखकर भावनपुर क्षेत्र की कोरल स्प्रिंग कॉलोनी में रहने वाली एक प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले एक साल से अपने पति से अलग रह रही थी और कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है जिस कारण वह अवसाद में चल रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक देहरादून निवासी प्रीति बाला कोरल स्प्रिंग कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थीं। वह किला परीक्षितगढ़ स्थित प्राइमरी स्कूल रजपुरा में शिक्षिका थीं। प्रीति के घर के पास ही स्कूल के एक अन्य शिक्षक अशोक भी रहते हैं। अशोक ने बताया कि प्रीति पिछले दो दिन से स्कूल नहीं आई थीं। शनिवार को वह एक अन्य पड़ोसी प्रवीन राणा के साथ प्रीति के घर पहुंचे। काफी देर बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो शक होने पर उन्होंने जाली को तोड़कर दरवाजा खोला। जहां पंखे पर प्रीति का शव लटका था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक प्रीति के पर्स से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। महिला के परिजनों को सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद महिला के परिजनों की सहमति पर शव ससुराल पक्ष को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

चल रहा था तलाक का केस
प्रीति के ससुर सुमेर सिंह निवासी शास्त्रीनगर ने बताया कि वर्ष 2006 में उनके बेटे नीरज की शादी प्रीति के साथ हुई थी। उनकी आठ वर्षीय बेटी है जो देहरादून में प्रीति के परिजनों के साथ ही रहती है। पति से विवाद के बाद वर्ष 2018 में वह घर छोड़कर चली गई थी और तब से ही अलग रहती है। दोनों के तलाक का केस भी चल रहा है। बीती 11 दिसंबर को ही केस की पहली तारीख थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में डेबिट कार्ड का पिन लिखा
पुलिस के मुताबिक प्रीति के पर्स से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है उसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को ही दोषी बताया है। प्रीति ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी जिंदगी तमाशा बन गई है, लेकिन मौत का तमाशा मत बनाना। अपने अंतिम संस्कार के लिए प्रीति ने सुसाइड नोट में अपने डेबिट कार्ड का पिन भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed