फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women showcased their skills at the Mehendi festival.

Meerut News: मेहंदी महोत्सव से महिलाओं ने दिखाया हुनर

Wed, 28 Oct 2026 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Women showcased their skills at the Mehendi festival.
मेरठ। सेवा भारती मेरठ पश्चिम महानगर की ओर से बुधवार को करवा चौथ के उपलक्ष्य में दो दिवसीय मेहंदी महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने अपना हुनर दिखाने के साथ सशक्त होने का संदेश दिया।
विज्ञापन

महोत्सव में महिलाओं और युवतियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने और आय अर्जित करने का अवसर मिला। सेवा भारती मेरठ पश्चिम महानगर के कोषाध्यक्ष अमित रस्तोगी ने कहा कि महिलाओं को केवल सहायता देना पर्याप्त नहीं है। उन्हें ऐसा मंच देना जरूरी है, जिससे वे अपने हुनर को रोजगार में बदल सकें। उन्होंने आगे कहा कि एक आत्मनिर्भर महिला पूरे परिवार और समाज को सशक्त करती है।
विज्ञापन

महिलाओं को अपनी कला और कौशल से आगे बढ़ने का अवसर देना सामाजिक सशक्तीकरण की महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाएं बढ़ती हैं। यह महिलाओं को अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने की प्रेरणा भी देता है। कार्यक्रम में सेवा भारती के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया। महानगर अध्यक्ष गौरव गोयल, महानगर मंत्री नीरज गर्ग और कोषाध्यक्ष अमित रस्तोगी का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed