{"_id":"5bb8af98867a5568796ab509","slug":"women-sexually-harased-and-threat-to-killed-by-a-man-by-entering-her-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 06 Oct 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
rape
मामला यूपी के बिजनौर का है। जहां एक युवक पर अपने ही गांव की एक महिला पर तमंचे के बल पर महिला से घर में घुसकर बलात्कार करने का आरोप है। यहां तक कि आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ।
विज्ञापन
महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को वह दिन में अपने घर में आंगन में बैठी काम कर रही थी। उसका पति काम पर गया था। इस बीच गांव का ही शाहिद घर में आ गया और उसे जबरन कमरे में ले जाने लगा। उसने विरोध किया तो शाहिद ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और कमरे में ले जाकर बलात्कार किया।
विज्ञापन
किसी को बताने पर उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। शाम को जब उसका पति आया तो आपबीती बताई। थाना प्रभारी निरीक्षक अंशुमाली भारती का कहना है कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/