फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   women's honour increase after noteclosed : uma

नोट बंदी के बाद बेनामी संपत्ति वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : उमा भारती

Mon, 21 Nov 2016 01:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 21 Nov 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
women's honour increase after noteclosed : uma
कार्यक्रम में विचार रखतीं उमा भारती। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि समाज आज गलत दिशा में जा रहा है। महिलाओं का सम्मान घट रहा है और कन्या भ्रूण हत्या की जा रही है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो हम अपने बेटों के लिए पत्नी कहां से लाएंगे? महिला को हमारे समाज में पुरुष से पहले सम्मान मिलता आया है। इसलिए राम से पहले सीता और कृष्ण से पहले राधा का नाम लिया जाता है। यह बात उन्होंने रविवार को गांव मुजक्कीपुर में आकांक्षा अनिरुद्ध फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम में कही। 
विज्ञापन

केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने कहा कि सभी देवताओं की वर्ष भर में एक ही बार पूजा की जाती है। जबकि महिला की देवी के रूप में नौ दिन तक पूजा नवरात्रों में की जाती है। लेकिन अब समाज में विदेशी कल्चर आ गया है, जिसमें मां-बाप के लिए कोई जगह नहीं है। इससे समाज में कुरीतियां आ गईं। अगर हमारे परिवार में बड़ों का साथ व सम्मान होगा, तो गलत परंपराएं नहीं पनपेंगी। 
विज्ञापन

उमा भारती ने कहा कि नोट बंदी जैैसा कठिन निर्णय मोदी जैसे बड़े गुर्दे वाला व्यक्ति ही ले सकता है। काला धन रखने वालों की नींद उड़ी हुई है। महिला का सम्मान होने लगा है। काला धन रखने वाला महिला के खाते में अपना धन जमा करा रहे हैं। विदेशों में छिपा काला धन वापस लाकर अमीरों ने देश में बेनामी संपत्ति बना ली हैं। मोदी जी का अगला कदम इन बेनामी संपत्ति वालों के खिलाफ होगा। भाजपा सरकार का प्रयास है कि गरीब का भी इलाज बड़े अस्पताल में हो, उनके बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमा भारती ने कहा कि उनके विभाग का लक्ष्य अगले तीन सालों में देश की एक हजार करोड़ एकड़ भूमि में सिंचाई व्यवस्था करना है। उनका विभाग 20 हजार करोड़ रुपये के बजट से गंगा सफाई अभियान में जुटा है। 
पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल मलिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास सिर्फ भाजपा ही करा सकती है। यह तब तक नहीं होगा, जब तक यूपी में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। क्याेंकि केंद्र और प्रदेश के तालमेल से विकास की गति तेज होगी, ईमानदारी और पारदर्शिता से काम होगा। इससे पूर्व समाज में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आकांक्षा फाउंडेशन की अध्यक्ष अनिता सिंह ने की और संचालन प्रदीप त्यागी ने किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, जितेंद्र सिंह सतवाई, पं. सुनील भराला आदि ने विचार रखे। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि मुनेश बाफर, संजय चौधरी, योगेंद्र कुसैड़ी, सोनू पूनिया, केपी राणा, ब्रजबीर सैनी, जितेंद्र पूनिया, विजय शर्मा, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।


‘प्रदेश सरकार की नीयत साफ नहीं’
उमा भारती ने कहा कि नोट बंदी देश के लिए बड़ा सुधार अभियान है। इस अभियान में देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए उमा ने कहा कि मेरठ-बागपत की सीमा में बहने वाली हिंडन नदी का बडे़ स्तर पर सफाई अभियान जल्द शुरू किया जाएगा। पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। समाज, विद्यालय और सरकारों को मिलकर काम करना होगा, तभी बेटियां आगे बढ़ पाएंगी। बुलंदशहर के दुष्कर्म कांड पर कहा कि इस घटना में आरोपियों को सजा दिलवाने के लिये प्रदेश सरकार की नियत साफ नहीं है। इसी के चलते आरोपियों की जमानत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed