यूपी: शादी का झांसा देकर चार साल तक युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी युवती ने शास्त्रीनगर के युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
युवती ने तहरीर में बताया कि वह मेरठ स्थित एक अस्पताल में काम करती थी। 2016 में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात शास्त्रीनगर निवासी रोहित प्रधान से हुई। रोहित पेशे से डॉक्टर हैं और शास्त्रीनगर में एमसीसी हॉस्पिटल का संचालन करते हैं। उनके पिता भी डॉक्टर हैं।
आरोप है कि रोहित ने दोस्ती के नाम पर उसके साथ नजदीकी बढ़ा ली। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि रोहित ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। शादी की जिद करने पर आरोपी ने मारपीट की पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
युवती ने बताया कि आरोपी ने जबरन उसका एक बार गर्भपात भी कराया। युवती ने बताया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। वह उसे धोखे में रखकर संबंध बना रहा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रोहित, पिता सुरेंद्र पाल सिंह, पत्नी दीपा, मां ब्रिजेश, भाई रोबिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: यूपी: मोस्ट वांटेड बद्दो को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आया करोड़ों की संपत्ति का असली सच
सीओ दौराला संजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि युवती ने एक युवक और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
समझौता कराने की भी रही चर्चा
सूत्रों के अनुसार, युवती चार साल से यह रोहित के संपर्क में थी। इस मामले में कई बार समझौते के प्रयास भी हुए। कुछ दिन पहले रोहित की ओर से 15 लाख रुपये में समझौता कराने की बात सामने आयी थी। इसके बाद गुरुवार को युवती ने गंभीर धारा में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/