फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women players sweat it out for the state basketball championship

Meerut News: स्टेट बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए महिला खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Fri, 03 Oct 2025 06:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Women players sweat it out for the state basketball championship
रविवार से मेरठ में होगी प्रतियोगिता, 18 मंडल की टीम करेंगी प्रतिभाग
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल समेत 18 मंडल की टीम प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को महिला खिलाड़ियों ने खूब अभ्यास किया।
प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम मेंं प्रिया राणा, अंशिका शर्मा, कनिष्का यादव, खुशी यादव, गार्गी यादव, गिन्नी चौहान, वंशिका राठी, अंजली, चंद्रिका शर्मा, रुद्राक्षी वर्मा, भुमिका पटेल, अक्षरा कपूर शामिल हैं। इसके अलावा आरक्षित खिलाड़ियों में नव्या चौहान, सिद्धी शर्मा को शामिल किया गया है। बास्केटबाल कोच ओमवीर ने बताया कि प्रतियोगिता में अलीगढ़, झांसी, मुरादाबाद, सहारनपुर समेत सभी 18 मंडलों की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को महिला खिलाड़ियों ने कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के खूब अभ्यास किया। चंद्रिका शर्मा ने कई अंक अर्जित किए। शनिवार को अन्य मंडल की टीम भी यहां मेरठ पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन

बॉक्सिंग स्टेट प्रतियोगिता 13 से मेरठ में
बास्केटबाल स्टेट प्रतियोगिता के बाद पुरुष वर्ग में बॉक्सिंग की स्टेट यहां मेरठ में होगी। प्रतियोगिता को लेकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारी पूरी हो चुकी है। यहां बास्केटबाल कोर्ट भी तैयार किया जा चुका है। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल के अलावा अन्य मंडलों की टीम भी यहां मेरठ पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed