यूपी: बंधक बनाकर विवाहिता से दुष्कर्म, दो साल की बच्ची को सिगरेट से दागा, पुलिस से लगाई गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी इस पीड़िता ने नई मंडी पुलिस को तहरीर दी।महिला ने बताया कि वह 30 जून को अपनी दो वर्षीय पुत्री को साथ लेकर जनकपुरी में अपनी मौसी के यहां जाने के लिए घर से निकली थी।
जब वह विश्वकर्मा चौक पर टेंपो का इंतजार कर रही थी, उसी समय उसके मोहल्ले में ही रहने वाला आरोपी युवक बाइक से वहां पहुंचा। आरोपी उसे और उसके पति को अच्छे से जानता था। युवक ने कहा कि वह भी जनकपुरी की तरफ ही जा रहा है और उसे छोड़ देगा।
विवाहिता अपनी बच्ची को लेकर आरोपी युवक की बाइक पर बैठ गई। आरोप है कि कुछ दूर जाकर आरोपी ने बाइक रोक दी। उसने गर्मी होने का बहाना कर उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। उसके पीने के बाद विवाहिता को नशा हो गया। जब उसे होश आया, तो उसने अपने आपको एक आश्रम में बंधक पाया।
आरोप है कि युवक ने विवाहिता के साथ वहां पर पांच दिन तक दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी युवक उसकी पुत्री को सिगरेट से दागता था और पीड़िता की सरियों से पिटाई करता था। आरोपी ने उसकी पुत्री को उससे अलग रखा। आरोपी उसे लगातार नशा देता रहा। एक दिन वह मौका पाकर वहां से भाग आई। पीड़िता ने घर आकर परिजनों को सारी बात बताई।
विवाहिता का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली है। आरोपी उसे लगातार धमकी दे रहा है कि यदि उसने कोई कार्रवाई की तो वह उसकी वीडियो को वायरल कर देगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय करने की गुहार लगाई है। नई मंडी पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।