फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women observe Ahoi fast to protect their sons.

Meerut News: पुत्र की रक्षा के लिए महिलाओं ने रखा अहोई का व्रत

Mon, 13 Oct 2025 06:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
Women observe Ahoi fast to protect their sons.
अहोई माता की कथा सुनती महिलाएं। (मवाना)
मवाना। अहोई अष्टमी का त्योहार सोमवार को मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखा। मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के बाद संतान के दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की।
विज्ञापन

इससे पहले पार्कों और घरों में सामूहिक रूप से कथा का आयोजन किया गया। कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को अहोई पर्व मनाया जाता है। उत्तर व मध्य भारत में इस त्योहार का खूब प्रचलन है। पुत्रवती महिलाओं के लिए यह व्रत अत्यंत महत्वपूर्ण है। माताएं अहोई अष्टमी के व्रत में दिनभर उपवास रखती हैं। सायंकाल तारे दिखाई देने के समय अहोई का पूजन किया जाता है। तारों को करवे से अर्घ्य दिया जाता है।
विज्ञापन


अहोई अष्टमी के दिन माता पार्वती की पूजा की जाती है। महिलाएं व्रत रख कर अपनी संतान की रक्षा और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती हैं। नगर की अलग-अलग कॉलोनियों में महिला सदस्यों ने अहोई अष्टमी का व्रत रख कर पार्क में पूजन किया। पंडित मोहन जोशी ने बताया कि संतान के लिए व्रत रखना न केवल माता को अच्छा लगता है बल्कि उनकी दीर्घायु की भावना भी इससे जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed