फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women cricketers showcased their talent; the men's team won the match.

Meerut News: महिला क्रिकेटरों ने दिखाई प्रतिभा, पुरुष टीम ने मैच जीता

Wed, 15 Apr 2026 06:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Women cricketers showcased their talent; the men's team won the match.
हनी क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद महिला और पुरुष क्रिकेटर
मेरठ। हनी क्रिकेट ग्राउंड भटीपुरा में बुधवार को छाया क्रिकेट एकेडमी (महिला) और हनी क्रिकेट एकेडमी (पुरुष) के बीच मैच खेला गया। महिला क्रिकेटरों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन वह मैच नहीं जीत सकी। हनी क्रिकेट एकेडमी ने छाया क्रिकेट एकेडमी को 28 रन से हराया।
विज्ञापन

हनी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.4 ओवर में 190 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें हर्षित ने 61 रन और आकाश ने 53 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में छाया क्रिकेट एकेडमी की ओर से शैलजा यादव ने तीन विकेट , प्रियंशिका व दीक्षा ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन

इसके जवाब में उतरी छाया क्रिकेट एकेडमी की टीम 31.4 ओवर में 162 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें शैलजा यादव ने शानदार 76 रन व रिया ने 26 रन बनाए। वही गेंदबाजी में हनी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से हर्षित व अरमान ने 3-3 विकेट देव ने दो विकेट लिए। कोच दीपक सिद्धू ने बताया कि मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी शैलजा यादव को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए चुना। इस अवसर पर हनी काजला, कोच छाया जी, कोच इमरान, शुभम, सनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed