सेंट्रल मार्केट: 'हमारी भूल, कमल का फूल' के नारे, 12वें दिन भी धरने पर डटी महिलाएं, 108 बार किया 'राम' नाम जाप
मेरठ के शास्त्री नगर सेक्टर-2 में सेटबैक वापस लेने की मांग को लेकर महिलाओं का धरना 12वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने 'हमारी भूल, कमल का फूल' के नारे लगाए और आवास विकास परिषद के खिलाफ विरोध जताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के शास्त्री नगर सेक्टर-2 में महिलाओं का धरना शनिवार को 12वें दिन भी जारी रहा। तेज गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं धरना स्थल पर पहुंचीं और आवास विकास परिषद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जताई। महिलाओं ने 'हमारी भूल, कमल का फूल' के नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया और सेटबैक वापस लेने की मांग दोहराई।
धरना स्थल पर जुटीं महिलाओं का कहना है कि सेटबैक वापस लेने की मांग को लेकर पिछले कई माह से लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
गर्मी के बावजूद महिलाएं लगातार धरने पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
108 बार किया राम नाम का जाप
धरने के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से 108 बार राम नाम का जाप भी किया। इसके माध्यम से उन्होंने अपनी मांगों के जल्द समाधान की प्रार्थना की और आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखने का संकल्प जताया। महिलाओं का कहना है कि यह आंदोलन केवल उनके घरों और अधिकारों से जुड़ा है, इसलिए वे पीछे हटने वाली नहीं हैं।