{"_id":"69b9bc44b8a1a7c8a70b1701","slug":"women-clash-in-kanshiram-colony-video-goes-viral-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1135826-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कांशीराम कॉलोनी में महिलाओं में मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कांशीराम कॉलोनी में महिलाओं में मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में कपड़े सुखाने को लेकर पड़ोसी महिलाओं में मारपीट हुई। एक महिला को पीटने पर उसके पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष से मारपीट की। इस मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कराकर जांच की जाएगी।
बताया गया है कि दोनों पक्षों में अक्सर विवाद होता है। वायरल वीडियो में पहले दोनों पक्षों की महिलाओं में नोकझोंक व गाली गलौज हो रही है। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक महिला के जमीन पर गिरने पर उसकी पिटार्ट की गई। बाद में नीचे गिरी महिला पक्ष के युवक ने भी मारपीट की। इस मामले में एक महिला का वीडियो वायरल है। वह कह रही है कि दूसरे पक्ष की महिला झूठे आरोप लगाकर लोगों का उत्पीड़न करती है और रुपये वसूलती है।