फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women are topper in making schemes of Postal Department successful, postmaster Archana from bijnor made record transaction in one day

बिजनौर: डाक विभाग की योजनाओं को सफल बनाने में महिलाएं अव्वल, पुरुष पिछड़े, पोस्टमास्टर अर्चना ने किया रिकाॅर्ड ट्रांजेक्शन 

Wed, 26 Aug 2020 08:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Aug 2020 08:45 PM IST
सार

  • - एपी मुबारक की ब्रांच पोस्टमास्टर अर्चना ने एक ही दिन में एईपीएस में 236 ट्रांजेक्शन कर जमाई धाक

विज्ञापन
Women are topper in making schemes of Postal Department successful, postmaster Archana from bijnor made record transaction in one day
ब्रांच पोस्टमास्टर अर्चना देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में डाक विभाग की ओर से संचालित योजनाओं को सफल बनाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डाक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डाक अधीक्षक ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


इस दौरान डाक अधीक्षक ने आधार इनेबिल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) में एक ही दिन में 236 ट्रांजेक्शन करने और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के सर्वाधिक खाते खोलने पर जिले में प्रथम रहने वाली गांव एपी मुबारक की ब्रांच पोस्टमास्टर अर्चना देवी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन


डाक अधीक्षक राधेश्याम शर्मा के अनुसार एपी मुबारक की ब्रांच पोस्टमास्टर अर्चना देेवी ने एक ही दिन में 236 ट्रांजेक्शन कर प्रथम, हाफिजाबाद के देवेंद्र दत्त ने द्वितीय, कल्लूवाला के सोनवीर सिंह, मिलक मुकीमपुर के तिलकराम, कादराबाद के प्रताप सिंह, सद्दोबेर के रामप्रसाद, बाहुपुरा के शुभम शर्मा, भोजपुर के सुधीर कुमार, नगीना जीडीएस के सुरेंद्र सिंह, एमटीएस के मनीष कुमार, जीडीएस नजीबाबाद के रुद्र कुमार, बहमनशोरा के ईश्वरदयाल, भैंसा के सुरेंद्र सिंह, रसूलपुर कला के रौनक अब्बास, प्रधान डाकघर बिजनौर के पोस्टमैन भुवनेश कुमार, नूरपुर के राजेंद्र प्रसाद, जीडीएस पृथ्वीपुर निकलेश कुमार को आधार इनेबिल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस), इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के खाते खोलने में अहम भूमिका निभाकर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले डाक कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएलआई, आरपीएलआई के विजेता : डाक अधीक्षक ने बताया कि डाक जीवन बीमा (पीएलआई), ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) खाता खोलने में अवधेश शर्मा, बाबूराम, अवधेश त्यागी, मरगूब अहमद, धीरेंद्र सिंह, राजेश कुमार आदि ओवरसियर को भी सम्मानित किया गया।


पीपीएफ में सर्वश्रेष्ठ : डाक अधीक्षक के अनुसार बीपीएम कल्लूवाला के सोनवीर, सैदाबाद के जीडीएस नरेंद्र कुमार शर्मा, भोजपुर के बीपीएम सुधीर कुमार, सबलपुर बीतरा के उमेश कुमार ने पीपीएफ खाते खोलकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed