फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman's body found hanging, dowry death case registered

फंदे पर लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या का केस दर्ज

Sat, 26 Apr 2025 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, dowry death case registered
कंकरखेड़ा। रोहटा रोड पर शुक्रवार दोपहर 25 वर्षीय विवाहिता काजल का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। मामले की जानकारी के बाद मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। महिला के परिजनों ने पति मोहित समेत चार ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज के बाद मामले की जांच में लग गई है।
विज्ञापन

मवाना थाना क्षेत्र के सरोज धाम कॉलोनी निवासी अजीत सिंह ने शुक्रवार दोपहर थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी काजल की शादी चार वर्ष पूर्व रोहटा रोड के फाजलपुर निवासी मोहित से हुई थी। मोहित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही कम दहेज लाने को लेकर आए दिन ससुराल वाले विवाहिता से मारपीट व अभद्र व्यवहार करते थे। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार वार्ता हो चुकी थी। शुक्रवार सुबह दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन

जिसके बाद महिला तीसरी मंजिल पर बने कमरे में चली गई थी। कुछ देर बाद ससुराल वालों ने महिला को आवाज़ लगाई। मगर कमरे से कोई आवाज नहीं आई थी। इस दौरान महिला का शव पंखे पर चुन्नी से लटका हुआ था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति मोहित सहित सास, ससुर व जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed