फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman's body found hanging, case registered against five in-laws

Meerut News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पांच ससुराल वालों केस दर्ज

Wed, 26 Feb 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, case registered against five in-laws
कंकरखेड़ा। कस्बा चौकी क्षेत्र के मंगलपुरी में संदिग्ध परिस्थितियों में रूपा (30) का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने सास बालेश, पति रवि, देवर दीपक व अंकुश व ननद रीतू पर केस दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

दौराला थाना क्षेत्र के पनवाड़ी गांव निवासी बालिंदर पुत्र तेजपाल ने मंगलवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन रूपा की शादी तीन साल पूर्व मंगलपुरी निवासी रवि से हुई थी। शादी के बाद एक बेटे वंशु व बेटी परी को जन्म दिया। रवि मजदूरी का काम करता है। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार सुबह पति रवि ने फोन कर जानकारी दी की रूपा ने फांसी लगा ली है। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। ससुराल वाले घर से भाग गए।
विज्ञापन

बालिंदर का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे और उसकी बहन से मारपीट करते थे। कई बार दोनों पक्षों में पंचायत हो चुकी थी। चार दिन पूर्व विवाहिता अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए मायके गई थी। सोमवार को ही विवाहिता अपने मायके से वापस ससुराल आई थी। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पति व सास पुलिस हिरासत में है। ए
विज्ञापन
विज्ञापन

सपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
21 फरवरी को गई थी भाई की शादी में
मृतका के भाई अंकुर ने बताया कि उसकी 23 फरवरी को शादी थी। 21 फरवरी को बहन शादी में शामिल होने के लिए आई थी। सोमवार को बहन पति रवि के साथ वापस ससुराल आ गई थी। भाई ने कहा कि उसे बहन की मौत पर यकीन नहीं हो रहा है। बहन को याद कर भाई फफक कर रो पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed