फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman who left her parents' home for in-laws' house missing with two children

Meerut News: मायके से ससुराल के लिए निकली महिला दो बच्चों के साथ लापता

Wed, 11 Dec 2024 05:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Woman who left her parents' home for in-laws' house missing with two children
मेरठ। तीन दिन पहले मायके से ससुराल जाने को दो बच्चों के साथ निकली एक महिला लापता हो गई। महिला का तीन दिन से फोन भी बंद आ रहा है। परिजन शिकायत करने पहुंचे तो लोहियानगर और सिविल लाइन थाने की पुलिस ने मामला एक-दूसरे के क्षेत्र का बताते हुए उन्हें टरका दिया।
विज्ञापन

फफूंडा गांव निवासी कपिल पुत्र कन्हैया ने बताया कि उनकी 25 वर्षीय पत्नी प्रियंका पांच वर्षीय बेटे लवी और ढाई वर्षीय विहान के साथ 10 दिन पूर्व अपने मायके इंचौली के गांव बहचौला गई थी। छह दिसंबर को कपिल ने प्रियंका को फोन कर घर आने के लिए कहा था। अगले दिन प्रियंका और बच्चों को उसके भाई राजू ने मवाना बस अड्डे के पास से हापुड़ अड्डे के लिए ई-रिक्शा में बैठा दिया था। घंटों तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन

उन्होंने प्रियंका और बच्चों को काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सिविल लाइन थाने में उन्होंने पत्नी और बच्चों की गुमशुदगी की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला लोहियानगर थाने का बताकर वहां जाने को कहा। वह लोहियानगर थाने पहुंचे और गुमशुदगी की तहरीर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि महिला और बच्चों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही उनका पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चुनावी रंजिश में घर में तोड़फोड़, फायरिंग का आरोप
मेरठ। चुनावी रंजिश में घर पर हमला कर तोड़फोड़ और फायरिंग का आरोप लगाते हुए महिला ने एसएसपी से शिकायत की है। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने आरोपी महिला ग्राम प्रधान के खिलापु कार्रवाई नहीं की।
भावनपुर के गांव लूबक्सर निवासी सुगरा पत्नी इलियास ने बताया कि पिछली बार उसपे ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था। वह कुछ वोट से हार गई थी। अब वह दोबारा से प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और लगातार गांव में जनसंपर्क कर रही है। आरोप है कि वर्तमान उनसे चुनावी रंजिश रखती है। सोमवार रात ग्राम प्रधान ने अपने कुछ लोगों को बुलाकर उनके घर पर हमला करा दिया। हमलावरों ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और चार राउंड फायरिंग भी की। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने थाना प्रभारी को मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
---
मेडा के लिपिक पर धोखाधड़ी से मकान बेचने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शताब्दी नगर निवासी व्यक्ति ने मेडा के लिपिक पर तीन प्रॉपर्टी डीलरों के संग मिलकर धोखाधड़ी से मकान बेचने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की। आरोप है कि डीलर अब उनके मकान पर कब्जा करने की नीयत से घूम रहे है। बार-बार शिकायत देने के बाद भी थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

पीड़ित राजेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2014 में उन्होंने 50 वर्ग गज का मकान खरीदा था। उन्होंने मकान का पूरा पैसा मेडा में जमा किया था, उनके पास सभी रसीद हैं। तभी से वह अपने मकान पर काबिज भी है। आरोप है कि जून 2024 में मेडा के एक बाबू ने स्थानीय तीन प्रॉपर्टी डीलरों से मिलकर धोखाधड़ी से उनके मकान की रजिस्ट्री किसी सुमित के नाम करा दी। चार नवंबर को वह परिवार के साथ अपने घर पर बैठे थे। तभी सुमित चार-पांच लोगों को लेकर उनके घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए मकान खाली करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर यह लोग फायरिंग करते हुए फरार हो गए। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed