पत्नी निकली फर्जी सिपाही: पकड़े जाने पर बोली- पति शराब पीकर करता था मारपीट, डराने के लिए वर्दी पहनकर घूमती थी
पुलिस पूछताछ में पूजा ने बताया कि लोगों पर रौब गालिब करने के लिए वह फर्जी पुलिस वाली बनी। यह भी गया है कि उसका पति नशे का आदी है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के देवबंद में पति की मारपीट से परेशान एक महिला वर्दी पहनकर फर्जी पुलिसवाली बन गई। उसने पति के साथ-साथ अन्य लोगों पर भी रौब गालिब किया। इतना ही नहीं पति को दिखाने के लिए वह वर्दी पहनकर राधा वल्लभ मंदिर गई और वहां मत्था टेका, लेकिन उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
मोहल्ला कायस्थ वाडा निवासी शिवचरण की पत्नी पूजा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। राधा वल्लभ मंदिर के समीप से गिरफ्तार की गई पूजा पुलिस की वर्दी पहन मुख्य आरक्षी बनकर घूम रही थी और पति सहित लोगों पर रौब गालिब कर रही थी।
मंगलवार से वर्दी पहने उसकी वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह राधा वल्लभ मंदिर में मत्था टेकती नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारी उसके पीछे लगे थे। बताया जाता है कि पुलिस ने मंगलवार को उसे सहारनपुर में भी पकड़ा, लेकिन उस समय वह वर्दी में नहीं थी। जिसके चलते उसे छोड़ दिया गया था।
बुधवार को वह वर्दी पहन लोगों पर रौब गालिब कर रही थी। पुलिस पूछताछ में पूजा ने बताया कि लोगों पर रौब गालिब करने के लिए वह फर्जी पुलिस वाली बनी। यह भी गया है कि उसका पति नशे का आदी है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। पति को डराने की वजह से उसने फर्जी वर्दी पहनी है और बताया कि वह पुलिस में है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद पूजा को न्यायालय के समक्ष पेश किया।