{"_id":"6716fefd773001cd060b55a7","slug":"woman-tried-to-cut-the-vein-of-her-hand-in-ssp-office-meerut-news-c-72-1-smrt1019-123297-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसएसपी दफ्तर में महिला ने की हाथ की नस काटने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एसएसपी दफ्तर में महिला ने की हाथ की नस काटने की कोशिश
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम के कूड़ा उठवाने वाले ठेकेदार की शिकायत करने पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का आरोप लगाकर महिला ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर हाथ की नस काटकर खुदकुशी की कोशिश की। लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। महिला का कहना है कि दो साल से अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने साथ लाए प्रार्थना पत्रों को आग लगा दी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि इस मामले में नौचंदी थाना पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक लोहिया नगर क्षेत्र की रहने वाली समाजसेवी महिला का कहना है कि नगर निगम के कूड़ा ठेकेदार के भ्रष्टाचार के खिलाफ उसने आवाज उठाई थी। आरोप है कि कूड़ा ठेकेदार से सेटिंग करके नौचंदी पुलिस ने अक्तूबर 2022 में महिला के खिलाफ झूठा रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। महिला को 44 दिन जेल में रहने के बाद जमानत मिली थी। इसके बाद से महिला आरोपी ठेकेदार व पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर भी पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। सोमवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची महिला ने प्रार्थना पत्रों को फाड़कर आग लगा दी। महिला पर्स से चाकू निकालकर हाथ की नस काटने लगी। लेकिन उसे रोक लिया गया। महिला ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं की गई तो वह मंगलवार को लखनऊ में सीएम आवास के बाहर खुदकुशी करेगी।