फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman threatens SP City Vyom Bindal over phone; Case registered in Saharanpur

Saharanpur: एसपी सिटी के सीयूजी नंबर पर महिला ने की गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी; केस दर्ज

Thu, 30 Oct 2025 03:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 30 Oct 2025 03:06 PM IST
सार

सहारनपुर में एसपी सिटी व्योम बिंदल को फोन कर एक महिला ने अभद्र भाषा में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला के खिलाफ सदर बाजार थाने में केस दर्ज किया है और कॉल डिटेल के आधार पर उसकी पहचान की है।

विज्ञापन
Woman threatens SP City Vyom Bindal over phone; Case registered in Saharanpur
एसपी सिटी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के एसपी सिटी व्योम बिंदल के आधिकारिक सीयूजी मोबाइल नंबर पर एक महिला द्वारा अभद्रता और धमकी देने का मामला सामने आया है। थाना सदर बाजार पुलिस ने महिला के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

फोन पर की अभद्र भाषा
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि उनके सीयूजी नंबर पर एक अज्ञात महिला का फोन आया। बातचीत के दौरान महिला ने अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। एसपी ने जब फोन करने का कारण पूछा तो महिला और ज्यादा आक्रामक हो गई और जान से मारने की धमकी देने लगी।

विज्ञापन

 

कॉल ब्लॉक करने पर भेजे मैसेज
एसपी ने महिला की लगातार अभद्रता के बाद उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद महिला ने व्हाट्सऐप पर कॉल करना शुरू कर दिया और कई मैसेज भी भेजे। एसपी सिटी ने इन मैसेज के स्क्रीनशॉट पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपे हैं।


पहचान हुई, जांच जारी
थाना सदर बाजार पुलिस ने महिला के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच की। जांच में महिला की पहचान रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली के रूप में हुई है। पुलिस अब महिला के बयान और घटना की पृष्ठभूमि की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed