फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman suicide in a locked room in Baghpat

बागपत: मोबाइल खोलेगा रूबी की मौत का राज, फांसी के फंदे पर लटका मिला था शव

Mon, 03 Jun 2019 03:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Jun 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
woman suicide in a locked room in Baghpat
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
बागपत जिले में बड़ौत रोड स्थित बंधन बैंक के सामने मकान में 22 वर्षीय युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अनाज की टंकी के कुंडे से फांसी का फंदा लगाया हुआ था। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  उधर, ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


बड़ौत रोड बागपत निवासी रूबी उर्फ उमा (22) पुत्री स्वर्गीय वेदप्रकाश दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में वार्ड आया के पद पर तैनात थी। भाई सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की दोपहर 12 बजे के लगभग ड्यूटी से घर आई और कमरे में अंदर सोने के लिए चली गई। दरवाजे की अंदर से कुंडी लगा ली। 
विज्ञापन

शाम को छह बजे के लगभग उसे ड्यूटी पर जाना था। परिजनों ने उसे जगाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो उनके होश उड़ गए। 

युवती का शव अनाज की टंकी के कुंडे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और वह जमीन पर बैठी हुई थी। युवती के होंठ पर चोट का निशान था। युवती की मौत की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस सूत्रों की तरफ से ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। 

सूचना पर कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका की मां संसारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। गहराई से जांच की जा रही है।

इस तरह कैसे लगा सकती है फांसी
मृतक रूबी उर्फ उमा जिस तरह से फांसी के फंदे पर लटकी मिली, उससे हर कोई हैरान है। सभी कह रहे है कि इसी तरह से कोई आत्महत्या नहीं कर सकता। यह ऑनर किलिंग हो सकता है। अनाज की टंकी के कुंडे पर चुनरी से फांसी का फंदा लगा हुआ था और वह नीचे जमीन पर बैठी हुई थी। 

मोबाइल खोलेगा का मौत का रहस्य
रूबी उर्फ उमा की मौत का रहस्य उसका मोबाइल खोल सकता है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि वह शाम को छह बजे के लगभग दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में नौकरी करने चली जाती थी और सुबह आठ बजे के लगभग वापस आती थी। 

प्रेम प्रसंग हो सकता है मौत की वजह
मृतक रूबी उर्फ उमा की मौत का कारण प्रेम प्रसंग हो सकता है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed