फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman suffering from swine flu dies in Saharanpur

Saharanpur Swine Flu: सहारनपुर में स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला की मौत, कई दिनों से चंडीगढ़ पीजीआई में थी भर्ती

Wed, 02 Nov 2022 09:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Nov 2022 09:08 AM IST
सार

जनपद में स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। महिला की चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह पिछले कई दिन से भर्ती थी।

विज्ञापन
Woman suffering from swine flu dies in Saharanpur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सहारनपुर में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 23 वर्षीय महिला की चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह पिछले कई दिन से भर्ती थी। इस साल स्वाइन फ्लू से मौत का यह पहला मामला है।
विज्ञापन


जनपद में स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, सढ़ौली कदीम क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय महिला की तबीयत अचानक खराब हुई थी, जिसे परिजन हरियाणा के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। जहां उनका कई दिन उपचार चला, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर महिला को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। 
विज्ञापन


वहां पर चिकित्सकों ने उपचार से पहले सभी जांच कराई। इसके साथ ही महिला की तबीयत को देखते हुए स्वाइन फ्लू का सैंपल लेकर लैब भेजा गया था। जिसमें एच-1 एन-1 पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद चंडीगढ़ पीजीआई से स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला के गांव पहुंची। जहां सभी लोगों की जांच कर सैंपल लिए गए। सभी की रिपोर्ट में कुछ नहीं आया। कई दिन भर्ती रहने के बाद भी स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला ने चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed