फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman sold for 40 thousand after sexualy assaulted for eight month by two men in meerut

आठ माह तक युवती से गैंगरेप, फिर 40 हजार में बेचा, एसएसपी को सुनाई आपबीती

Wed, 26 Sep 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 26 Sep 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
woman sold for 40 thousand after sexualy assaulted for eight month by two men in meerut
rape

दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने बुधवार को पुलिस कप्तान कार्यालय में प्रार्थना पत्र देते हुए दौराला की ही एक महिला पर उसे 40 हजार में बेच देने का आरोप लगाया है। पीडिता का आरोप है कि बेचने से पहले महिला ने उसके गांव निवासी दो युवकों से गैंगरेप भी कराया। जिस युवक को उसे बेचा गया, उसने भी युवती के साथ आठ माह तक दुष्कर्म किया।  

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के अनुसार वह जनवरी माह में दौराला की रहने वाली एक महिला से सिलाई सीखने जाती थी। आरोप है कि बीती जनवरी को महिला ने उसे अपने घर के कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसके गांव निवासी दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

बाद में किसी को कुछ बताने की सूरत में उसके परिवार के खात्मे की धमकी देकर युवती को घर  वापस भेज दिया। आरोप है कि घटना के अगले दिन आरोपी महिला की एक साथी महिला पीडिता के घर पहुंची और उसे दवाई दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गई।

इसके बाद आरोपियों ने उसे नशीला पद्धार्थ सुंघाकर एक सफेद रंग की कार में बिठा दिया। अगले दिन जब युवती को होश आया तो वह गुडग़ांव के एक इलाके में थी। आरोप है कि वहां मौजूद युवक ने उसे बताया कि उसने उसे 40 हजार की रकम देकर आरोपियों से खरीदा है। इसके बाद उक्त युवक आठ माह तक युवती को घर में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह पूर्व वह किसी प्रकार आरोपी के चंगुल से मुक्त होकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। बुधवार को पीड़िता परिवार के लोगों के साथ कप्तान कार्यालय पहुंची और आरोपियों के खिलाफ  कोर्यवाही की मांग करते हुए तहरीर दी है। 

इंस्पेक्टर दौराला मनोज कुमार मिश्र  के अनुसार पीडिता की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। पीडिता को मैडिकल जांच कराने के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी। 

 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed