फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman smuggler arrested with 1 kg ganja and Rs 12.75 lakh

Meerut News: एक किलो गांजा और 12.75 लाख रुपये के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Tue, 14 Mar 2023 03:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 03:43 AM IST
विज्ञापन
Woman smuggler arrested with 1 kg ganja and Rs 12.75 lakh
मेरठ। सीओ ब्रह्मपुरी सुचिता सिंह ने एसओजी और टीपीनगर पुलिस टीम के साथ नई बस्ती स्थित लल्लापुरा में छापा मारा। पुलिस ने महिला तस्कर शशि को गिरफ्तार किया है। उसके घर से टीम ने एक किलो गांजा और 12,75200 लाख रुपये की नगदी बरामद की है। यह महिला राजस्थान से गांजा मंगवाती रही है। पुलिस जांच कर रही है कि वह और किन क्षेत्रों से गांजा मंगवाती है और कहां-कहां सप्लाई करती है। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ सुचिता सिंह के अनुसार काफी समय से इस क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिल रही थी। इसके आधार पर ही सोमवार दोपहर नई बस्ती लल्लापुरा निवासी शशि पत्नी राजवीर के घर पर टीम ने छापा मारा। इस दौरान गिरफ्तार की गई शशि ने बताया कि वह लंबे समय से गांजे की तस्करी कर रही है। फरवरी 2022 में वह जेल से जमानत पर आई थी। शशि के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट में दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

---
शशि ने कहा, बेटी की शादी के लिए जमा किए थे रुपये
- महिला तस्कर शशि ने बताया कि उसने यह रुपये बेटी की शादी के लिए जमा किए थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि शशि ने यह रुपया गांजा बेचकर जमा किया है। वह बड़े स्तर पर गांजे की तस्करी करती है। फिलहाल पुलिस महिला तस्कर से जुड़े अन्य लोगों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बेटी कर रही मॉडलिंग तो दो बेटी कर रही बीएएलएलबी की पढ़ाई
- शशि का पति राजवीर कैंसर से पीड़ित है। उसकी तीन बेटी और एक बेटा है। शशि की एक बेटी मुंबई में मॉडलिंग करती है और दो बेटी बीएएलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। बेटा मेडिकल स्टोर चलाता है।
---
अवैध संपत्ति की जांच करेगी पुलिस
- टीपीनगर थाना प्रभारी संत शरण सिंह ने बताया कि शशि की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की जांच भी की जाएगी। पहले शशि का पति गांजा तस्करी का धंधा करता था। पति को जब कैंसर हो गया तो शशि ने यह धंधा संभाल लिया।

-----
स्मैक माफिया तस्लीम के बाद शशि ने फैलाया नेटवर्क

मेरठ। स्मैक माफिया तस्लीम के जेल जाने के बाद महिला तस्कर शशि ने वेस्ट यूपी में अपना नेटवर्क फैला दिया था। वह राजस्थान से गांजा मंगाकर बड़े स्तर पर सप्लाई करने लगी थी। पुलिस ने अब शशि का नेटवर्क तोड़ने के लिए उससे जुड़े लोगों की कुंडली भी खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शशि अपने पति राजवीर के साथ मिलकर पहले छोटे स्तर पर गांजे की तस्करी करती थी। पहले पति गांजे की तस्करी करता था तो वह अवैध शराब की तस्करी करती थी। शशि ने शराब तस्करी छोड़ दी थी। पुलिस के मुताबिक उसने राजस्थान से सीधे गांजा मंगाना शुरू कर दिया था। 13 महीने पहले वह गांजा तस्करी के मामले में जेल भी जा चुकी है। उस समय भी इसके पास से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ था, लेकिन उसे एक महीने में ही जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed