फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman shot dead while she standing outside the house with her Son, fear of miscreants in the village

दुस्साहस: घर के बाहर खड़ी महिला को आवाज लगाई और सिर से सटाकर मार दी गोली, गांव में बदमाशों का खौफ

Tue, 23 Aug 2022 02:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 Aug 2022 02:29 PM IST
सार

मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र में सरेशाम महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। नीलम की हत्या होने से रोहटा गांव में दहशत का माहौल है। बाइक सवार बदमाश आए व हत्या की वारदात कर फरार हो गए।

विज्ञापन
woman shot dead while she standing outside the house with her Son, fear of miscreants in the village
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रोहटा गांव में सोमवार शाम को महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। शाम 5:00 बजे नीलम अपने 28 वर्षीय बेटे भोलू के साथ घर के बाहर खड़ी थी। भोले के सामने ही बदमाशों ने मां नीलम को गोली मारी। विरोध करने पर भोलू को भी बदमाशों ने धमकी दी और फिर हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए।

विज्ञापन


दुस्साहसिक घटना की जानकारी लगने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। एसपी देहात केशव कुमार का दावा कि सुपारी देकर महिला की हत्या कराई गई। इसका शक नीलम की जेठानी पर है। जेठानी के दो बेटे हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। इसे लेकर देवरानी और जेठानी में अनबन चल रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ajay Mishra Controversy: राकेश टिकैत का टेनी पर पलटवार, कहा-गुस्सा तो आएगा ही, उसका लड़का एक साल से जेल में है

विज्ञापन
विज्ञापन

सरेशाम नीलम की हत्या होने से रोहटा गांव में दहशत का माहौल है। बाइक सवार बदमाश आए व हत्या की वारदात कर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखे, जिसमें तीन बदमाश बाइक पर भागते दिखाई दिए है। एसपी देहात केशव कुमार ने पीड़ित परिवार के लोगों से बात की। एसपी देहात का कहना कि नीलम की अपनी जेठानी से अनबन थी।

जेठानी के दो बेटे हत्या के मामले में 2008 से जेल में हैं। उन्हें आजीवन कारावास की सजा दी गई है। दो दिन पहले भी देवरानी और जेठानी में नोकझोंक हुई थी। नीलम के पति सुखपाल और जेठ धर्मपाल सिंह हैं। नीलम का शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार होने के बाद धर्मपाल की पत्नी से पूछताछ की जाएगी।

गांव में मोनू जाट और भरतू नाई का खौफ
रोहटा गांव में कुख्यात मोनू जाट और भरतू नाई का खौफ है। हत्या करने वाले बाइक सवार बदमाश कौन थे, इसे लेकर अलग-अलग चर्चा है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित कर दी हैं। एसओजी की टीम भी रोहटा पुलिस के साथ लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed