फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman shot dead in kharkhoda Meerut, police doubt of sexual harassment before murder

अपराधी बेखौफ: मेरठ के खरखौदा में महिला की गोली मारकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Sat, 02 Oct 2021 10:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Oct 2021 10:56 AM IST
सार

मेरठ के खरखौदा में शुक्रवार रात एक 40 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला का शव बिजौली-चांदसारा संपर्क मार्ग पर एक ट्यूबवेल के नजदीक पड़ा मिला। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
woman shot dead in kharkhoda Meerut, police doubt of sexual harassment before murder
मेरठ में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के खरखौदा में शुक्रवार रात्रि एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। महिला का शव बिजनौली-चांदासारा संपर्क मार्ग पर एक ट्यूबवेल के नजदीक पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार महिला प्रथम दृष्टया जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव फफूंडा निवासी अमित पुत्र राम कला गुर्जर के अनुसार शनिवार सुबह जब वह बिजौली-चांद सारा संपर्क मार्ग पर अपने ट्यूबेल पर पहुंचा तो वहां पर उसके नलकूप के गेट के सामने करीब 40 वर्षीय एक महिला का गोली लगा शव मिला। जिसने तुरंत ही घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों व पुलिस को दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण विस्फोट: तेज धमाके से दहल उठा पूरा इलाका, खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
मौके पर पहुंची खरखौदा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से 315 बोर के दो खाली खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। बताया गया कि महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। महिला को दो गोली मारी गई हैं। एक गोली महिला के चेहरे पर तथा दूसरी गोली सीने पर सटाकर मारी गई है। महिला के दाहिने हाथ में टांके भरने का निशान हैं और हाथ में कलावा बंधा हुआ है। 

फॉरेंसिक टीम ने भी की जांच
घटना की सूचना पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेंसिक) टीम व डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंची और मौके से नमूने लिए। स्क्वायड डॉग से भी टीम ने जांच कराने का प्रयास किया। सूचना पर गांव फफूंडा, बिजौली, धनोटा व चांदसारा सहित कई गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
    
रास्ते पर दिन में पुलिस पिकेट व रात में रहती है फैंटम 
ग्रामीणों का कहना है कि इस संपर्क मार्ग पर खरखौदा थाने की दिन में एक पुलिस पिकेट तथा रात्रि में फैंटम टीम भी बाइक से रोज गश्त करती है। लेकिन बावजूद इसके रोड से करीब 50 मीटर अंदर चल कर नलकूप पर खुले में महिला की हत्या की गोली मारकर हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed